पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सौगात मिलत बा, जेके आप सब बहुत दिन से ओगरत रहिन...पीएम बोले

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के साथ देश को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के रूप में नायाब तोहफा प्रदान किया। एक समरोह में पीएम मोदी ने 341 किलोमीटर लम्बे पूर्वांचल एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। इस दौरान सुलतानपुर में उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे यूपी के विकास व प्रगति का एक्सप्रेस वे है। यह नए यूपी के निर्माण का और यूपी की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का एक्सप्रेस वे है। यह एक्सप्रेस वे आधुनिक होती यूपी का प्रतिबिंब होने के साथ ही उसकी दृढ़ इच्छाशक्ति के संकल्पों का जीता–जागता प्रमाण है। यह यूपी के विकास की कहानी है।यूपी की शान है और यह यूपी का कमाल है। इससे पहले पीएम मोदी सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुपर हरक्युलिस सी-130 जे विमान से उतरे। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने यहां पर उनका जोरदार स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने संबोधन पूर्वी भाषा से शुरू कर वहां पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का अभिवादन किया। पीएम मोदी ने कहा कि जौने धरती पर हनुमान जी कालनेमी के वध कि किए रहे उ धरती के लोगन के हम पांव लागित है। उन्होंने कहा कि 341 किलोमीटर लम्बाई वाला पूर्वांचल एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक्सप्रेस वे यूपी की शान है, यह यूपी का कमाल है, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को यूपी की जनता को समर्पित करते हुए अपने आप को धन्य महसूस कर रहा हूं। 1857 के लड़ाई मा इहां के लोग अंग्रेजन के छठी के दूध याद देवाई दे रहें। ये धरती के कण-कण मा स्वतंत्रता संग्राम के खुशबू बा। कोइरीपुर के युद्ध भला के भुलाई सकत हये। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सौगात मिलत बा, जेके आप सब बहुत दिन से ओगरत रहिन। आप सभई के बहुत-बहुत बधाई। आप सभे एहि तरे विकास के पहिया के आगे बढ़ावत रही।
Comments
No comments yet.