बाढ़ से एनएच की तबाही के बाद पहुंची एनडीआरएफ से संभाला मोर्चा
के द्वाबा इलाके में करीब एक सप्ताह से खतरा बिंदु से ऊपर बह रही सरयू नदी (घाघरा) की बाढ़ ने अब तबाही मचाना शुरू कर दिया है। वहीं नदी की लहरों के दबाव के कारण बुधवार की मध्य रात्रि के बाद एनएच 31 का चांददियर के पास टूट गया। बाढ़ का पानी तेज गति से बंधे के दूसरी ओर चांद दियर यादव बस्ती और आसपास के रिहायशी क्षेत्र में प्रवेश कर गया। लोगों ने छतों पर ठिकाना बनाया है। हालांकि सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ टीम बचाव कार्य में जुटी है। 1000 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ ही मवेशियों को भी बंधा पर पहुंचाया गया.