बलिया। बीते दो माह पहले हुई तेज बारिश ने जहां नगर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों में बरसात का पानी भर कर रख दिया था। आनंद नगर मोहल्ले में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में बरसात का पानी अभी भी लगा हुआ है। लेकिन विद्यालय प्रशासन की ओर से कोई ठोस कवायद शुरू नहीं किया गया। जिससे अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है। बिना पानी निकाले ही स्कूल खोलने से अभिभावक भी असमंजस में है।

नगर सहित आसपास के कई इलाकों में बरसात का पानी भरा हुआ है।आलम यह है कि शहर के आनंद नगर मोहल्ले स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में बरसात का पानी अभी तक लगा हुआ है। जिसमें पानी का निकास कराए बिना ही पढ़ाई शुरू कर दी गई है। ऐसे में मासूम बच्चों को हर रोज उस पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
लेकिन स्कूल प्रशासन इस दिशा में चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहा है, जिससे संक्रमण रोग जैसे-डेंगू, मलेरिया आदि फैलने का डर बना हुआ है, जिससे अभिभावकों में इसको लेकर काफी आक्रोश है। विद्यालय प्रशासन से शिकायत के बाद भी इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया ।
Comments
No comments yet.