
भाजपा सरकार में बंद की गई योजनाओं को सरकार बनने के बाद शुरु करने का ऐलान
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में एक महीने से कम का भी वक्त बचा है। ऐसे में सभी सियासी दल जनता को आने पक्ष में करने के लिए बड़े बड़े वादे व दावे कर रहे हैं। आज सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार में बंद की गई दो योजनाओं को सरकार बनने के बाद शुरु करने का ऐलान किया है। शिक्षक व कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन की बहुप्रतीक्षित मांग व यश भारती सम्मान को चालू करने का वादा किया। कहा कि सपा की घोषणापत्र में भी ये दोनों योजनाओं को शुरु करना शामिल रहेगा। अटेवा मंच ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि 13 लाख कर्मचारियों को इससे उम्मीदे जगी है। कहा कि सरकार बनते ही सबसे पहले पुरानी पेंशन चालू करने की घोषणा की जाएगी।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार बनने के बाद यूपी में यश भारती सम्मान फिर से शुरु करेंगे। जो उत्कृष्ठ काम करने वालों को दिया जाता था। साथ ही पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने का भी वादा किया। जिसे बीजेपी सरकार ने बन्द कर दिया था। पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार बनने पर बुजुर्गों को पेंशन देंगे। साथ ही, नगर भारती सम्मान शुरु करेंगे। कर्मचारियों की बात बीजेपी सरकार ने नहीं सुनी है। कहा कि कर्मचारियों का इलाज कैशलेस होगा।
अटेवा मंच के अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने सपा द्वारा पुरानी पेंशन बहाली करने का वादा करने पर अखिलेश यादव को धन्यवाद दिया। कहा कि पउनकी घोषणा से 13 लाख कर्मचारियों के दिल में उम्मीद जगी है। कहा कि हम सब मिल कर सपा की सरकार बनवाएंगे। जो पुरानी पेंशन देगा उसे हर हाल में वोट किया जाएगा।
विशिष्ट बी.टी.सी.शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने माननीय अखिलेश यादव जी को पुरानी पेंशन को अपने घोषणा पत्र में शामिल करने के लिए एवं पुनः पुरानी पेंशन देने के लिए मीडिया के समक्ष वादा करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि प्रदेश के लाखों शिक्षक,कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिये संघर्ष के दरमियां राज्य सरकार से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की लेकिन सरकार द्वारा शिक्षक /कर्मचारियों की आवाज अनसुनी कर दी गई जब कि सरकार में बैठे विधायक और मंत्री खुद पुरानी पेंशन का लाभ ले रहे हैं ऐसी परिस्थिति में प्रदेश के लाखों शिक्षक,कर्मचारियों ने खुला एलान किया कि अगर पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो वे खुलकर पुरानी पेंशन बहाल करने का आश्वासन देने वाले का समर्थन करेंगे।
श्री सन्तोष तिवारी ने कहा कि अबकी बार प्रदेश के शिक्षक और कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिये जनतंत्र के अंतिम अस्त्र का प्रयोग करेंगे।उन्हों ने प्रदेश के शिक्षक ,कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे अबकी बार पुरानी पेंशन के लिये मतदान कर अपनी चट्टानी एकता को प्रदर्शित करें।
Comments
No comments yet.