पूर्व सीएम से मिले शिक्षक व कर्मचारी नेताओं को दिलाया भरोसा
लखनऊ। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से विशिष्ट बी.टी. सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उप्र के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने सोमवार को मुलाकात की। पूर्व सीएम ने आश्वासन देते कहा कि सरकार बनने के बाद हर विभाग कर्मचारियों पुरानी पेंशन दिलायी जाएगी।
इस मुलाकात के समय पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कर्मचारियों के हर प्रकार के हक को पूरा करने का आश्वासन दिया। कहा कि अब तक कि सरकार ने जो कर्मचारियों के साथ हकतल्फ़ी की है। उसका उसे खामियाजा जरूर भुगतना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अपने एजेंडे में कर्मचारियों व श्रमिकों के हक पर पूरा ख्याल करेंगे। सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाली का दिया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ई. हरिकिशोर तिवारी उपस्थित रहे। इस मुलाकात के बाद जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के माध्यम से बयान भी जारी किया सकता है।
सरकार बनी तो पुरानी पेंशन होगी बहाल: पूर्व सीएम अखिलेश
पूर्व सीएम से मिले शिक्षक व कर्मचारी नेताओं को दिलाया भरोसालखनऊ। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से विशिष्ट बी.टी. सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उप्र के प्रदेश अध्यक्ष...
27 Dec 2021
1 min read
10 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.