बलिया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन, उत्तर प्रदेश शाखा बलिया के वर्ष 2022 संगठन कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को चुनाव अधिकारी ई० चंदन यादव, क्षेत्रीय संगठन सचिव एवं बिपिन बिहारी राय (उपखंड अधिकारी) के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कुशलता पूर्वक संपन्न हए चुनाव में नई कार्यकारिणी में ई० श्याम अवध यादव को जिलाध्यक्ष, बिपिन बिहारी राय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं ई० आशुतोष पाण्डेय उपाध्यक्ष सहित बिपिन कुमार सिंह सचिव, चंदन कुमार संगठन सचिव, संदीप कुमार प्रचार सचिव, सुरेन्द्र गुप्ता वित्त सचिव व शैलेन्द्र कुमार वर्मा लेखा निरीक्षक निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इसके अलावा मंडल कार्यकारिणी में ई० जितेन्द्र कुमार मंडल अध्यक्ष एवं योगेश यादव मंडल सचिव मनोनीत हुए हैं।
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के अध्यक्ष बने श्याम
बलिया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन, उत्तर प्रदेश शाखा बलिया के वर्ष 2022 संगठन कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को चुनाव अधिकारी ई० चंदन यादव, क्षेत्रीय संगठन सचिव एवं बिपिन बिहारी राय (उपखंड अधिकारी) के न...
03 Dec 2021
1 min read
9 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.