हल्दी। थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव में शुक्रवार की सुबह एक 35 वर्षीय युवक की कुआं में शव पाया गया। सूचना गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिसकी पहचान हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव निवासी सैफुद्दीन 35 वर्ष पुत्र अली हुसैन के रुप में हुई। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को काम से गया था देर शाम आठ बजे तक घर नहीं आया तो परिजनों ने आस-पास पता किया, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह गांव के बगल में कुआं के पास उसका चप्पल मिला।कुआं में झाक कर देखने पर वह गिरा पाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने शव को बाहर निकलवाया और शव का पंचायतनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
कुएं में मिला युवक का शव, सनसनी
हल्दी। थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव में शुक्रवार की सुबह एक 35 वर्षीय युवक की कुआं में शव पाया गया। सूचना गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के...
03 Dec 2021
1 min read
18 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.