
बलिया : प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले बलिया नगर इकाई का गठन शुक्रवार की दोपहर बहेरी स्थित सूर्योदय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित की गयी. इस दौरान सर्व सम्मति से वरिष्ठ पत्रकार तिलक कुमार को नगर अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान खान, मु. नसीम खान, मंत्री सेराजुद्दीन खान, श्यामजीत कुशवाहा , सुग्रीव शर्मा चुने गये। इस क्रम में संरक्षक मुशीर जैदी, कोषाध्यक्ष सुनील सेन दादा चुने गये। जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मु. शमीम खान, प्रदीप गुप्ता, अनिल कुमार चौबे, मुकेश चौहान, श्रवण पांडेय, मुदस्सीर अंसारी, मु. महताब आलम चुने गये.
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार व नगर अध्यक्ष तिलक कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा व जिलाध्यक्ष विजेन्द्र नाथ सिंह ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। मैं उस पर खरा उतरूंगा। पत्रकारों की हित की लड़ाई लडूंगा। हमारे कोई साथी रात बारह बजे भी कोई मुसीबत में याद करते हैं तो मैं उनके लिए कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करूंगा। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अखिलानन्द तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा व जिलाध्यक्ष विजेन्द्र नाथ सिंह, सदर तहसील के अध्यक्ष विश्वम्भर गुप्ता अलावे तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे।
Comments
No comments yet.