बलिया। पश्चिमी यूपी में जिस तरह भाजपा विधायकों, मंत्रियों व नेताओं को लोग गांवों में आने से सीधे तौर पर मना कर रहे या फिर गांव में आने पर उन्हें गाड़ी में बैठाकर वापस जाने पर मजबूर कर रहें , उनके खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताना इनदिनों काफी सुर्खियों में है। उसकी एक बानगी पूर्वाचल की एक सीट पर मंगलवार को देखने को मिली। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बीजेपी के प्रत्याशी के सामने युवाओं ने जमकर विरोध किया और उनके सामने जय अखिलेश के नारे लगाते हुए दिखाई पड़ रहे है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

https://youtu.be/34x38yICmFM


सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो वायरल को विधानसभा 357 बेल्थरारोड के उधरन रामपुर का बताया जा रहा है। इस संबंध में वहां के लोगों ने बताया कि वायरल वीडियो में बीजेपी से घोषित प्रत्याशी छठ्ठू राम रामपुर में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में चीफ गेस्ट आमंत्रित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में पहुँचकर वह मैदान पर उपस्थित लोगों से दुआ सलाम करने लगे। तभी दर्जनों की संख्या में युवा जय अखिलेश जय अखिलेश का नारा लगाने लगे। नारेबाजी सुन छठ्ठू राम अपने समर्थकों संग वापस हो लिए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।