बलिया। रेवती कस्बा निवासी युवक की रविवार को हुई मृत्यु के मामले में रेवती पुलिस ने मृतक के पिता सहादेव राय द्वारा तहरीर देने पर अज्ञात के विरूद्ध धारा 302 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। युवक की मौत को लेकर पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में ले लिया था। जिन्हे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। सोमवार के दिन भी पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करती रही । घटना के दिन कस्बा रेवती निवासी घायल युवक विनय कुमार उर्फ विक्की (25साल) पुत्र सहादेव राय कहां तथा किस प्रकार गम्भीर रूप से घायल हुआ एवं किन लोगों द्वारा एम्बुलेंस से सीएचसी रेवती पहुंचाया गया। यह पता नहीं चल सका।
बताया जाता है कि उक्त युवक त्रिकालपुर गांव के कुछ ही आगे रेवती-बलिया मुख्य मार्ग के किनारे बेहोशी तथा गम्भीर रूप से घायलावस्था में पड़ा था। शौच के लिए निकली महिलाओं ने युवक को देखा तथा गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी थी। जिसे लोगों ने बलिया की तरफ जा रही प्राइवेट एम्बुलेंस को रोककर घायल युवक को सीएचसी रेवती पहुंचाया। जहां युवक की मृत्यु हो गई। युवक की मौत को लेकर तरह तरह के कयास लगाये जा रहे है। जबकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा।
Comments
No comments yet.