
शिवालयों में दर्शन-जलाभिषेक के बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का देखा लाइव

बलिया। जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को केदारनाथ पहुंचे और वहां पर विधिवत पूजा-अर्चन किया। उसके बाद तो पूरे प्रदेश के भाजपा विधायक और मंत्री अपने विधानसभा के मंदिरों में पहुंच गए। हुजूम के साथ पहुंचे मंत्री और विधायक ने पूजन अर्चन कर पीएम का लाइव टेलिकास्ट देखा। अपने-अपने जिले में मंत्री-विधायक शिवालयों में पहुंचे और दर्शन-जलाभिषेक के बाद जनप्रतिनिधियों ने समर्थकों व अन्य लोगों के साथ मंदिर परिसर में ही प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इसके लिए बकायदा एलईडी स्क्रीन का इंतजाम किया गया था।
श्री केदारनाथ धाम में पूजन-अर्चन के साथ ही शंकराचार्य समाधि व प्रतिमा समेत अन्य कार्यों का लोकार्पण पीएम ने किया। इसके सीधा प्रसारण की व्यवस्था मंदिरों में की गयी थी। बलिया नगर के विधायक व संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुबह आठ बजे नगर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चन के बाद उन्होंने सभी के साथ खड़े होकर पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक सोनी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सोनी तिवारी आदि थीं।
उधर, कारो स्थिति कामेश्वर धाम में फेफना विधायक व खेल तथा युवा कल्याण मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद पीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। बिल्थरारोड विधायक धनंजय कन्नौजिया ने नगरा के पुराना दुर्गा मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में रूद्राभिषेक किया और कार्यकर्ताओं के साथ पीएम की केदारनाथ कार्य का लाइव देखा।
Comments
No comments yet.