बलियाउत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन की निर्विरोध निर्वाचित कोषाध्यक्ष कनक चक्रधर का गृह जनपद पहुंचने पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला प्रभारी पंकज सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। शहर के तहसीली स्कूल में तैनात शिक्षिका कनक चक्रधर को मिली बड़ी जिम्मेदारी से शिक्षा व खेल जगत में खुशी की लहर है। वहीं लोग इसे जिले की उपलब्धि बता रहे हैं।

विगत दिनों लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में एसोसिएशन का चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर प्रयागराज हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीपी सिंह के पर्यवेक्षण में कराया गया था। इसमें बलिया की शिक्षिका सुश्री कनक चक्रधर कोषाध्यक्ष व शिक्षामित्र चंद्रभानु सिंह को निर्विरोध महासचिव चुना गया। चयन के बाद प्रथम गृह आगमन पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला प्रभारी पंकज सिंह के नेतृत्व कनक चक्रधर का स्वागत शिक्षक, शिक्षामित्र व खेल प्रेमियों ने किया।

2017 में एसोसिएशन के संयुक्त सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी कनक चक्रधर को फूल-माला व बुके भेंटकर शशिभान सिंह, अमृत सिंह, शिव कुमार सिंह, दिलीप कुमार प्रसाद, अशोक कुमार, सिंह मंजूर हुसैन, वसीम अहमद, जगनारायण पाठक के अलावा अवार्डी प्रीति गुप्ता ने अभिनंदन व स्वागत किया। 

[smartslider3 slider="5"]