बलिया, 17 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय रोगियों के लिए पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा तथा कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में आयोजित की गयी ।

कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा तथा कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय ने क्षय रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण सहयोग उपलब्ध कराने की पहल की। पोषण पोटली में मूंगफली, भुना चना, गुड़, सत्तू, तिल, गजक सहित प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य सामग्री शामिल की गई। वक्ताओं ने कहा कि टीबी के उपचार के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार महत्वपूर्ण होता है और पर्याप्त पोषण रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायक होता है।
1000553501


कार्यक्रम के दौरान बलिया सदर, हनुमानगंज, बेरुआरबारी एवं दुबहड़ क्षेत्र के क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. साकेत बिहारी ने टीबी उन्मूलन अभियान की आवश्यकता और रोगियों के लिए पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला।
1000553499
कार्यक्रम में स्वागत डॉ. संजीव कुमार ने किया। संचालन डॉ. अभिषेक मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनुराग पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव एसएल पाल सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पहल को सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन और टीबी उन्मूलन अभियान में सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।