एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंचे, गांव में फ़ोर्स तैनात
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के खंदवा गांव में पुराने विवाद को लेकर एक युवक ने 40 वर्षीय युवक को पटरे से मारकर घायल कर दिया। घायलावस्था में उसे मऊ स्थित एक प्राइवेट अस...
एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंचे, गांव में फ़ोर्स तैनात
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के खंदवा गांव में पुराने विवाद को लेकर एक युवक ने 40 वर्षीय युवक को पटरे से मारकर घायल कर दिया। घायलावस्था में उसे मऊ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर एडिशनल एसपी भी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा के एहतियात गांव में भारी फोर्स तैनात कर दी गयी है। पुलिस ने युवक पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
जानकारी अनुसार कुछ दिनों पूर्व मृतक उदयभान प्रसाद 40 के भतीजे शिवकुमार और आरोपी सतीश 22 के बीच किसी बात को लेकर आपस मे विवाद हो गया जिसे मृतक ने छुड़ाते हुए डॉट-डपट दिया। जो आरोपी को नागवार गुजरा। सोमवार की सुबह मृतक अपने दरवाजे पर बैठा था उसी समय आरोपी एक पटरा लेकर आया और मृतक के सर पर पीछे से वॉर कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मऊ स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने के बाद एडिशनल एसपी विजय त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंच गए और मातहतों के साथ परिजनों से मामले की जानकारी ली। युवक के शव का पीएम करने के बाद शव शाम को गांव में पहुँचा है। गांव में सुरक्षा के दृष्टिगत भारी मात्रा में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए उभांव, नगरा व भीमपुरा की पुलिस भी मौजूद है। पुलिस इस मामले में धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसकी मौत के बाद युवक पर हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया।
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.