पुलिस अधीक्षक की गिरफ्तारी हेतु सी जे एम ने लिखा पत्र
प्रभारी निरीक्षक कोतवाल से तालिमा का दिया आदेश 
एम एल सी रविशंकर का गैरहाजिरी हुआ माफ

विधि संवाददाता 
बलिया: शहर कोतवाली परिसर में घुसकर तत्कालीन कोतवाल सर्वजीत शाही के साथ गाली गलौज और अभद्रता करने के करीब 23 साल पुराने मामले में सी जे एम शैलेष पांडेय की अदालत ने गुरुवार को एम एल सी रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह की गैरहाजिरी माफ कर दी,वही सह अभियुक्त सदर विधायक एवं परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह को न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर उनके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट पुनः जारी करते हुए सदर कोतवाल से तामिला कराने का आदेश पारित की है। साथ ही जमानतदारों के विरुद्ध नोटिस भी जारी की है.

 अभियोजन पक्ष के मुताबिक घटना चार दिसंबर 23 को सुबह करीब साढ़े नौ बजे शहर कोतवाली परिसर में घटित हुई थी। अभियोजन का आरोप है कि रविशंकर एवं दयाशंकर सिंह करीब 20 समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे थे, सूचना पर एस एच ओ सर्वजीत शाही वहां पहुंचे तो उनके साथ गाली गलौज की गई। और कॉलर पकड़ लिये,रविशंकर ने पुलिसकर्मियों को आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए एक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर अभद्रता एवं गाली गलौज की गयी थी। एमएलसी द्वारा हाजिर होकर अपना जमानत करा चुके है।जिसके आधार पर उनकी गैरहाजिरी माफ कर दी गयी,वही मंत्री के उपस्थित नहीं होने पर उनके विरुद्ध न्यायालय ने पुनः जरिए एन.स्टेप गिरफ्तारी वारंट का आदेश जारी किया है।

*त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट*