Breaking News

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खेजुरी पुलिस ने रविवार को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम व पता संजीव कुमार उर्फ मुन्ना कन्नौजिया व अनिल कन्नौजिया पुत्रगण स्व रामवृक्ष कन्नौजिया निवासी बालूपुर थाना खेजुरी जनपद बलिया बताया।जबकि वांछित अभियुक्त चन्दन कन्नौजिया पुत्र अनिल कन्नौजिया निवासी बालूपुर थाना खेजुरी जनपद बलिया के विरूद्ध 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की जा चुकी है। अभियुक्त चंदन की तलाश जारी है.

Breaking News Crime

फर्जी निकला 11वीं की छात्रा को मारपीट कर नहर में फेंकने की घटना

पकड़ी थाना क्षेत्र में एक 11वीं की छात्रा की छात्रा को तीन युवकों द्वारा मारपीट कर सुखी नहर में फेंकने फेकने की घटना फर्जी नक़ली। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान को न्यायालय के समक्ष अंकित करावा दी है। मारपीट कर छात्रा को घायल करने की घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने इसे गंभीरता से लेते हुए थाना पकड़ी सहित सर्विलांस टीम, स्वाट टीम, सोशल मीडिया सेल सहित तीन टीमें सीओ सिकन्दरपुर के नेतृत्व में गठित किया था.

Breaking News

न्यायालय खबर : रिलीज आर्डर फर्जीवाड़ा प्रकरण में बबुओं ने निष्पक्ष जांच की जिला जज व सीजेएम से की मांग

विवेचक ने कहा मामले में की जा रही है बारीकी से जांच बाबू के गिरफ्तारी को लेकर देर शाम तक न्यायालय में रहा अफरा तफरी का माहौल विधि संवाददाता बलिया: न्यायालय का फर्जी मोहर लगाकर सहतवार थाने पर फर्जी रिलीज आर्डर भेजवाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दूसरे आरोपी बाबू को भी गिरफ्तार कर […]

Breaking News

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो बाल अपचारी दबोचे गए

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शनिवार की रात करीब सात वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर मय पुलिस टीम के साथ जिला महिला अस्पताल पहुँचे और पीड़िता व परिजनों से पूछताछ किया तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं पीड़िता के बयान व परिजनों के तहरीर के आधार पर दो बाल अपचारी जिनकी आयु सात व आठ वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Breaking News

Court News: बलिया में कोर्ट की मुहर लगा फर्जी रिलीज ऑर्डर बनाने वाला बाबू गिरफ्तार

सिविल कोर्ट परिसर में कूटरचित व फर्जी दस्तावेज बनाने वाले सुशील कुमार उपाध्याय पुत्र त्रिभुवन उपाध्याय निवासी सराय मलिक गद्दो थाना मछली शहर जनपद जौनपुर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया. इससे कोर्ट के कागजात में धांधली करने वाले बाबुओं में हड़कंप मची हुई है.

Breaking News

लखनऊ: रूमी गेट क्षेत्र में देर रात एसयूवी ने पांच को रौंदा, वहा पर एकत्र भीड़ ने चालक को पीटा

देर रात तेज रफ्तार एसयूवी ने कई लोगों को टक्कर मार दी। गुस्साई भीड़ ने चालक की पिटाई कर दी। लखनऊ में रूमी गेट क्षेत्र में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। रूमी गेट क्षेत्र में तेज रफ्तार एसयूवी कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। कार ने वहाँ पर टहल रहे पांच […]

Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय: नये कैम्पस में रिवाल्वर संग पहुंचे दो युवक धराये

लखनऊ : जानकीपुरम स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय कैम्पस में शुक्रवार को रिवाल्वर लेकर दो युवक पहुंच गए. जिसकी सूचना कुलनुशासक को मिली. उनके निर्देश पर कुलनुशासक मण्डल की टीम ने दोनो युवकों को दबोच लिया. इसके उपरांत कुलानुशासक कार्यालय ने कार्यवाही करने के लिए जानकीपुरम पुलिस को पत्र लिखा है. जैसे ही कुलानुशासक प्रशासन […]

identity theft
Cybersecurity Scams

पहचान चोरी से बचाव: व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने के उपाय

पहचान चोरी (Identity Theft) एक गंभीर साइबर क्राइम है, जिसमें ठग आपकी व्यक्तिगत जानकारी चुराकर उसका दुरुपयोग करते हैं। इसका उपयोग बैंक खातों से पैसे निकालने, क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने, या आपकी पहचान का गलत तरीके से उपयोग करने के लिए किया जाता है। डिजिटल युग में, जहाँ हम अधिकतर काम ऑनलाइन करते हैं, […]

Breaking News

बाढ़ से एनएच की तबाही के बाद पहुंची एनडीआरएफ से संभाला मोर्चा

के द्वाबा इलाके में करीब एक सप्ताह से खतरा बिंदु से ऊपर बह रही सरयू नदी (घाघरा) की बाढ़ ने अब तबाही मचाना शुरू कर दिया है। वहीं नदी की लहरों के दबाव के कारण बुधवार की मध्य रात्रि के बाद एनएच 31 का चांददियर के पास टूट गया। बाढ़ का पानी तेज गति से बंधे के दूसरी ओर चांद दियर यादव बस्ती और आसपास के रिहायशी क्षेत्र में प्रवेश कर गया। लोगों ने छतों पर ठिकाना बनाया है। हालांकि सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ टीम बचाव कार्य में जुटी है। 1000 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ ही मवेशियों को भी बंधा पर पहुंचाया गया.

Breaking News

फर्जीवाड़ा करने वाले कई जालसाजों को कोतवाली पुलिस करेगी भंडाफोड़

दीवानी न्यायालय के कैंपस में फर्जी आदेश भेज देना, फर्जी जमानतदार देकर आरोपी को रिलीज करा लेने वाले जालसाजों का भंडाफोड़ होना प्रारंभ हो गया है, ऐसे गलत करने वालों के विरुद्ध जिला जज अमितपाल सिंह काफी गंभीर है. उक्त मामले में विवेचनाधिकारी ज्ञानचंद्र शुक्ला द्वारा सीजेएम पराग यादव के कोर्ट में आरोपी से पूछताछ हेतु पुलिस कस्टडी रिमांड हेतु आवेदन दिया गया। जिसपर कुछ अधिवक्ताओं ने पुलिस कस्टडी रिमांड का विरोध भी किया। अंत मे न्यायालय ने आरोपी को दो दिनों हेतु पुलिस कस्टडी रिमांड स्वीकार कर लिया है.