एडीएम व एएसपी ने लोगों को मतदान के लिए किया जागरुक
बलिया। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को , एडीएम, एएसपी व सीओ रसड़ा ने उभांव थाना क्षेत्र में पड़ने वाले अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जनपद के बॉर्डर वाले गांवों में पड़ने वाले बूथों का भी भ्रमण किया। विस क्षेत्र के टंगुनिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथ पर प्रधान व ग्रामीणों के साथ बैठक कर मतदान के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में गहन जानकारी लेते हुए भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी राजेश सिंह, एडिशनल एसपी विजय त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी राजेश सिंह, सीओ रसड़ा शिवनारायण वैस रविवार को बेल्थरारोड पहुँचकर इंस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह के साथ क्षेत्र के अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र खैराखास, सोनाडीह, कुंडैल व टंगुनिया प्राथमिक विद्यालय पर होने वाले चुनाव को लेकर ग्रामीणों संघ बैठक किया। इस दौरान एडीएम राजेश सिंह और एडिशनल एसपी विजय त्रिपाठी ने लोगो से निर्भीक होकर विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए कहा। मत देने के लिए उन्होंने जागरुक किया। किसी के दबाव में न आये। साथ एडीएम और एडिशनल एसपी ने मऊ जिले से सटे गावो सोनाडीह हाहानाला पहुँचकर जायजा लिया। इस मौके पर टगुनिया के ग्रामप्रधान महेश यादव समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Comments
No comments yet.