बलिया।जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के पदभार ग्रहण करने के बाद से टीकाकरण में काफी तेजी से प्रगति हुई है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी दीपशिखा सिंह प्रशासक नगर पंचायत नगरा ने नगर पंचायत के अंतर्गत टीकाकरण का कार्य करवाया। उन्होंने जनता इंटर कॉलेज नगरा, सीएचसी/पीएचसी नगरा एवं हनुमान चौक के बगल में सब्जी मंडी रोड पर टीकाकरण का कैंप लगवाया जहां पर लोगों ने आकर अपना पहला या दूसरा डोज लिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को अपने कार्य को ईमानदारी से करने को कहा गया। विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बात पर विशेष बल दिया जा रहा है कि सभी लोगों का टीकाकरण हो जाए।
उप जिलाधिकारी ने कहा कि किसी के बहकावे में ना आए और किसी तरह की कोई समस्या हो तो संबंधित थाने को तुरंत अवगत कराएं। टीकाकरण कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी राम बदन यादव स्वयं भी उपस्थित होकर टीकाकरण का प्रचार प्रसार कर रहे हैं उन्होंने लोगों से अपील की लोग घर से बाहर आकर अधिक से अधिक संख्या में कोविड का टीकाकरण करवाएं।इनके अतिरिक्त वरिष्ठ लिपिक अत्ताउल्लाह, टैक्स कलेक्टर रवीश कुमार, नगर पंचायत के समस्त कर्मचारीगणों ने भी टीकाकरण में सहयोग दिया।
नगरा में बढ़-चढ़कर लोगों ने कराया वैक्सीनेशन
बलिया।जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के पदभार ग्रहण करने के बाद से टीकाकरण में काफी तेजी से प्रगति हुई है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी दीपशिखा सिंह प्रशासक नगर पंचायत नगरा ने नगर पंचायत के अंतर्गत टीकाकरण का कार्य करवाया। उ...
15 Jan 2022
1 min read
6 views
Pradeep Gupta
जनसरोकार आधारित निष्पक्ष एवं तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित। विधिक मामलों, स्थानीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों तथा क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर विशेष दृष्टि। सत्य, पारदर्शिता और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध।
Comments
No comments yet.