ड्रोन कैमरे से इलाकों हर तरफ रखी जा रही निगरानी


बलिया। विधान सभा चुनाव -2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के मद्देनजर सीओ नगर के नेतृत्व में शनिवार को पैरामिलिट्री फोर्स के साथ थाना सुखपुरा अंतर्गत इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान बलिया पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर द्वारा विधान सभा चुनाव -2022 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जारी आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर भूषण वर्मा द्वारा थाना सुखपुरा पुलिस टीम व पैरामिलिट्री फोर्स के साथ थाना क्षेत्र में सुखपुरा में फ्लैग मार्च किया गया व नागरिकों को सुरक्षा का अहसास दिलाकर सबको भयमुक्त होकर निष्पक्ष रूप से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने, वैक्सीन लगवाने व अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया। आपको बता दें बलिया पुलिस एलर्ट मोड में दिख रही है । प्रत्येक दिन जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है । बलिया पुलिस लगातार भ्रमणशील रह कर नागरिकों को सुरक्षा का अहसास दिलाया जा रहा है कि वे भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें । किसी तरह की कोई भी व्यक्ति धमकी देता है तो तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दें । इसके साथ ही बलिया पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे की मदद से शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत नजर रख रही है । थाना सुखपुरा अंतर्गत सिओ सिटी भूषण वर्मा द्वारा ड्रोन कैमरे की मदद से भी क्षेत्र का जायजा लिया गया । वही क्षेत्राधिकारी सदर, व थाना प्रभारियों द्वारा भी पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पैदल मार्च किया गया।

बेल्थरारोड। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। शनिवार को उभांव पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त किया । इस दौरान पुलिस ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने में ग्रामीणों से सहयोग की अपील की चुनाव आयोग द्वारा घोषित की गई तिथि के अनुसार 3 मार्च को जनपद में विधानसभा चुनाव का मतदान होना है। मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। शनिवार को क्षेत्राधिकारी शिवकुमार वैस व उभांव निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह सीयर चौकी इंचार्ज मदनलाल की अगुवाई में बड़ी संख्या में सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने नगर के चौधरी चरण सिंह तिराहा ,बस स्टेशन ,रेलवे स्टेशन रोड, इमलिया रोड, तथा चौकिया मोड़ सहित प्रमुख सड़कों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर गश्त किया तो रूत मार्च सेना के जवानों ने किया। पुलिस ने कहाकि अगर उन्हें कोई भी अराजकतत्व दिखाई दे तो वह इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

मनियर संवाददाता:
विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से मनियर पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवानो ने शनिवार को क्षेत्र के करीब आधा दर्जन से अधिक अतिसंवेदनशील गांवों को चिन्हित कर फ्लैग मार्च किया । लोगों को भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की।
मनियर थाने के थानाध्यक्ष मदन पटेल के नेतृत्व में अर्धसैनिक बल 705 सी इलेक्शन कम्पनी के एसआई शरद यादव के जवानो के साथ मनियर पुलिस बल ने नगर पंचायत मनियर सहित क्षेत्र के बड़ागांव, पिलूई, बहदूरा, पुरूषोत्तम पट्टी व सुर्यपुरा के अति संवेदनशील बूथों के गांवों में फ्लैग मार्च कर निर्भिक व निडर होकर मतदान करने की अपील ग्रामिणो से की। कहा कि अगर कोई किसी के पक्ष मे मतदान करने के लिए दबाव बनाता है या डरा धमका रहा है तो तुरन्त थाने के सरकारी नम्बर पर सूचना करे। आप का भरपुर मदद होगी जवानो ने कहा डरे नही निर्भिक रहे । सकुशल चुनाव संपन्न कराने का संदेश भी दिया। ग्रामीण मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। फ्लैग मार्च में एसआई गुरु प्रताप सिंह, बीरबल यादव सहित भारी संख्या में पुलिस बल भ्रमण की।