काजीपुरा में नारकीय स्थिति के लिए नपा प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

बलिया। जनपद के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मोहनीश गुप्ता उर्फ मोनू ने सोमवार को नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर तीन में आज काजीपुरा क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद उन स्थान पर जाने के बाद उनके आंख में आंसू आ गई उन्होंने अपनी आंसू रोक नहीं पाए कहे की ईमानदार सरकार भ्रष्टाचार दूर करने में लगी है। लेकिन काजीपुरा के लोग नारकीय जिंदगी जीने के लिए दर-दर भटक रहे हैं आखिर कब मिलेगा इन लोग को गंदे पानी से निजात समय रहते अगर जो सांसद निधि विधायक निधि और चेयरमैन थोड़ा ध्यान दे देते कि वहां के लोगों की नरक की जिंदगी समाप्त हो जाएगी। इस मौके पर मोहनीश गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता होगी कि पांच दिन के अंदर इस गंदे पानी से लोगों को राहत दिलाऊ। कहा कि मैं अपने पैसे से इस वार्ड में कार्य कराने के लिए तैयार हूं सरकार कहती है सबका साथ सबका विकास। लेकिन सरकार के साढ़े चार साल  हो गए, फिर भी कहीं विकास नहीं दिख रहा है। बलिया का नपा चेयरमैन  नगर पालिका को नर्क पालिका बना कर रख दिया है। हम मिलकर एक छोटी सी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। आखिर कैसे यह लोग कहते हैं सबका साथ सबका विकास उसी रास्ते से उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री का आवास है तो क्या उस रास्ते को नहीं देखते हैं । इसी मार्ग से नहीं जाते हैं तो किस रास्ते से जाते हैं। सरकार की पहली प्राथमिकता थी गड्ढा मुक्त सड़क जो उन्होंने कहा आज तक नहीं किया। अरे आप तो समय रहते हुए थोड़ा सा ध्यान दे देंगे तो पूरे शहर काजीपूरा नहीं पूरे शहर की समस्या का समाधान एक महीने में हो जाता। आखिर कब होगा। खैर छोड़िए शासन के लोग नहीं कराएंगे तो क्या हुआ मैं खुद सक्षम हूं, और खुद मैं कराऊंगा। काजीपुरा के लोगों को मस्जिद में पढ़ने वाले मदरसे बच्चे और नमाजियों को आम लोगों को देखते हुए मैं इस सड़क पर उतरा हूं कि निर्माण कार्य तत्काल मे कराऊंगा। इस दौरान पप्पू ओझा, अशोक सिंह, संजीव सिंह , आसिफ अली, लल्लन प्रसाद पूर्व सभासद राजेश गुप्ता, बृज किशोर,  शिवजी गोंड , सज्जाद अंसारी, अनीस अहमद, अतीक अहमद, जुबेर अहमद, जियाउर, रहमान, गणेश गोंड, संजय वर्मा, अनिल कुमार, लालू राम  मौजूद रहे।

    [smartslider3 slider="5"]