परिजनों ने थाने में जाकर दी नामजद तहरीर

चिलकहर/बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की देर शाम शौच करने जा रही नाबालिग किशोरी को गांव के ही युवकों ने जबरिया सामुहिक दुष्कर्म किया। गैंगरेप पीड़ित किशोरी ने घर पहुंच कर अपने परिवार वालों को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता ने इसकी लिखित तहरीर गड़वार पुलिस को दे दी। सोमवार की देर शाम तक पुलिस ने उक्त युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुट गई थी।
गड़वार थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक 12 वर्षीय किशोरी अपने घर से रविवार की देर शाम शौच के लिए गई थी। इसी बीच पहले से ही योजना बनाए मनबढ़ युवकों ने उसके साथ जबरिया मुंह काला किया। युवती किसी तरह अपने घर पहुंच कर परिवार वालों को अपनी सारी आपबीती बताई। जिस पर परिजनों ने गड़वार पुलिस को नामजद तहरीर देकर गांव के ही युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया। हालांकि इस घटना को लेकर गांव में एक तरफ काफी आक्रोश व्याप्त है। वहीं गड़वार थाने की पुलिस कार्रवाई में जुटी हुयी है।
Comments
No comments yet.