
गुरु साहिब के पंज प्यारों और पांच निशान साहिब के साथ नगर का भ्रमण
बलिया। सिख समुदाय के छठवें गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव पर्व पर नगर गुरुद्वारे से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सभी सिख समाज के पुरूष और महिलाएं मौजूद रहे। विजय सिनेमा रोड पर समाजसेवी मोहनीश गुप्ता' मोनू' व उनकी टीम की तरफ से शोभायात्रा का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। साथ ही पंज प्यारों पर पुष्पों की बारिश की गई। यह शोभायात्रा गुरुद्वारे से पूर्वाह्न 11:00 बजे के आसपास निकाली गई। जो कासिम बाजार, टाउन हॉल, स्टेशन रोड, होते हुए चौक शहीदपार्क, विजय सिनेमा रोड होते हुए गुलाब देवी, चमन सिंह बाग रोड से होकर गुरुद्वारे पहुंचा। शोभायात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाशोत्सव पर निकाला गया। आगे आगे पंच प्यारे एवं निशान साहब निकले। इस शोभायात्रा में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के शोभायात्रा एवं पंज प्यारे के आगे पूरे शहर में फूल के छिड़काव किया गया।
गुरुगोविंद महाराज देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विशेष साज सज्जा के साथ गुरु साहिब के पंज प्यारों और पांच निशान साहिब के साथ सिख समाज के लोग भजन-कीर्तन गाते हुए नगर का भ्रमण किया। इस दौरान समाज की महिलाओं ने सड़क पर झाड़ू लगाया। इसके उपरांत सड़क पर पानी व फूल की बारिश की गयी।
नगर में सिख समुदाय की ओर से निकली शोभायात्रा में महिलाएं झाड़ू लेकर सफाई करते हुए आगे-आगे चलती रही। शोभायात्रा में नगर के गणमान्य लोगों प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सिख समाज के लोग कीर्तन भजन करते हुए एवं गुरु नाम का जाप करते हुए आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा में बैंड बाजा, वाहे गुरु का कीर्तन होते हुए निकाला गया। जिसमें करोना डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शोभायात्रा लोग शामिल हुए। जिसमें सभी लोग मास्क लगाएं नजर आए तथा सैनिटाइजर का भी उपयोग किया गया और कोऱोना का साउंड से प्रचार भी साथ साथ चलता रहा। देरशाम तक शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा में आकर समाप्त हुआ। रोशनियों से जगमगाता गुरूद्वारा में देररात तक भजन, कीर्तन व दर्शन का कार्यक्रम चलता रहा।

Comments
No comments yet.