मनियर/बलिया। थाना क्षेत्र के चांदु पाकड़ चौराहे पर अलाव के धुआं को लेकर विगत बृहस्पतिवार के दिन दो सम्प्रदायों के बीच हुए विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने अल्पसंख्यक समुदाय के नौ ज्ञात व चार अज्ञात के विरुद्ध धारा 147, 308, 323, 336, 352, 452, 504 , 506 के तहत मनियर चाँदू पाकड़ निवासी उपेंद्र सिंह पुत्र स्व. कैलाश सिंह के तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। वही आरिफ शेख पुत्र नाजिर हुसैन निवासी रसूलपुर पोस्ट रामपुर थाना मनियर जनपद बलिया के तहरीर पर धारा 147, 308, 323, 336, 452, 504, 506 के तहत छह ज्ञात एवं चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मनियर थाने के उपनिरीक्षक अरुण सिंह ने बताया कि एक पक्ष से तेजा सिंह उर्फ दिनेश सिंह पुत्र डब्लू सिंह, छोटू सिंह पुत्र महंथ सिंह ,बृजेश सिंह पुत्र महंथ सिंह एवं डब्लू सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी चाँदू पाकड़ थाना मनियर जनपद बलिया तथा दूसरे पक्ष से मोहम्मद जिशान पुत्र असलम परवेज ,रियाजुद्दीन पुत्र जैनुल ,सनी खाँ पुत्र मंसूर, अज्जू पुत्र मोबीन निवासी गण चाँदू पाकड़ थाना मनियर जनपद बलिया एवं आदिल शेख पुत्र नाजीर हुसैन ,आरिफ पुत्र नाजिर हुसैन निवासी गण रसूलपुर पोस्ट रामपुर थाना मनियर जनपद बलिया को गिरफ्तार कर मेडिकल कराने के बाद न्यायालय भेज दिया। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है।
धुंआ को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने दो पक्षों से 10 का किया चालान
मनियर/बलिया। थाना क्षेत्र के चांदु पाकड़ चौराहे पर अलाव के धुआं को लेकर विगत बृहस्पतिवार के दिन दो सम्प्रदायों के बीच हुए विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने अल्पसंख्यक समुदाय के नौ ज्ञात व चार अज्ञात के विरुद्ध...
07 Jan 2022
2 min read
8 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.