बलिया। भाजपा के बागी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मुकदमा दर्ज किये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने भीड़ को क्षेत्र की जनता का लगाव बताया है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 20 हजार जनता जहां उमड़ेगी तो भीड़ लग ही जाएगी। विधानसभा की जनता से मैं अभिभूत हूं। मुकदमा दर्ज होने से कोई परवाह नहीं है। मुझे खुशी है कि जनता अब भी जनता अथाह प्रेम व स्नेह करते हुए मेरे साथ जुड़ी हुई है।

बलिया जनपद में मंगलवार को बैरिया देवराज ब्रह्म मोड़ पर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के समर्थकों की उमड़ी भीड़ ने NH-31 मार्ग से बैरिया तिराहा तक जाम लगाय दिया। बैरिया-लालगंज मार्ग और राष्ट्रीय राज मार्ग 31 जाम मामले में देर शाम बैरिया पुलिस ने विधायक सुरेंद्र सिंह सहित सात नामजद और एक हजार अज्ञात पर धारा 341, 188 कोविड महामारी अधिनियम 3 व 171 H के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
सीओ बैरिया अशोक मिश्र ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा निर्देशित नियमों के अनुपालन में बैरिया लालगंज मार्ग, देवराज ब्रह्म मोड़ से बैरिया तिराहा तक एनएच जाम व कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने में केस दर्ज किया गया है। इन नियमों को तोड़ने वालों पर यह कार्रवाई तय है। इन नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।