विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने द्वाबा में सियासत गर्म


बलिया। बैरिया थाना पुलिस ने भाजपा के बागी तेवर वाले विधायक सुरेंद्र सिंह समेत सात नामजद व 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ बैरिया पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन, महामारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद सियासत और गर्म हो गयी है।

https://youtu.be/_5kfGckobcc


भाजपा से टिकट कटने के बाद बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह बगावती तेवर में आ चुके है। मंगलवार को विधायक सुरेंद्र सिंह ने समर्थकों व शुभचिंतकों की बैठक बुलाई थी।समर्थकों की उमड़ी भीड़ की वजह से एनएच 31 पर देवराज ब्रह्म मोड़ से बैरिया तिराहे तक के साथ ही बैरिया लालगंज मार्ग जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी।  मामले में देर शाम बैरिया पुलिस ने विधायक सुरेंद्र सिंह समेत सात नामजद व एक हजार अज्ञात पर धारा 341, 188 कोविड महामारी अधिनियम 3 तथा 171 एच अंतर्गत केस दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक मिश्र ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा निर्देशित नियमों, बैरिया लालगंज मार्ग तथा देवराज ब्रह्म मोड़ से बैरिया तिराहे तक एनएच जाम एवं कोविड-19 का पालन न करने में केस दर्ज किया गया है। इन नियमों को तोड़ने वालों पर यह कार्यवाही तय है। इन नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। विधायक सुरेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा चलाने का इस चुनाव वाले माहौल में क्या असर दिखाएगा यह तो समय ही बताएगा। लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से सियासी तल्खी तेज हो गयी है।