बलिया। नगर पालिका व जिला प्रशासन की ओर से हर साल आयोजित होने वाला ऐतिहासिक ददरी मेला पूरी तरह से लूट का खसोट का अड्डा बन चुका है। आलम यह है कि नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी की मिलीभगत से हर रोज लाखों रुपए का वारा न्यारा किया जा रहा है। इसको लेकर नगर पालिका के सभासदों में आक्रोश व्याप्त है। एक सभासद का गुस्सा उस समय जोर पकड़ लिया जब नगर पालिका के कैंप कार्यालय में ईओ दिनेश विश्वकर्मा नगर के सभासदों की बैठक ले रहे थे। उसी दौरान भड़के सभासद ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को माला पहनाकर एक प्रमाण पत्र देते हुए अपना आक्रोश जताया। कहा कि करोड़ों रुपए सिर्फ उसके वार्ड में लूट खसोट किया गया है। आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बलिया के विकास का करोड़ों रुपए हजम कर चुके है।

https://youtu.be/LHOIdwC98gE
Video clipping of incident

नगर पालिका के कैम्प कार्यालय में समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। जब मेला के कैंप कार्यालय में बैठे नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी डीके विश्वकर्मा को माला और प्रमाण पत्र देने गए सभासद ने ईओ के प्रतिकार करने पर उनके चेहरे पर चुना पोतने की कोशिश की। नगर पालिका के सभासद विकास पांडेय लाल कहा कि नगर पालिका को चुना लगा रहे अफसर को हम चुना लगाकर उसके द्वारा किए जा रहे हैं लूटपाट का विरोध कर रहे हैं। आरोप लगाया कि नगर पालिका में करोड़ों रुपए उसके वार्ड में लूट -खसोट किया गया है। जिस वार्ड से वह सभासद है। विकास पांडेय लाला के उग्र रूप को देखते हुए मेला में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया कोतवाली पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है इस प्रकरण में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की विकास पांडे लाला के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।