बलिया। स्पोकेन इंग्लिश, कम्युनिकेशन स्किल और पर्सनालिटी डेवलपमेंट ट्रेनिंग के क्षेत्र में विगत 13 वर्षों में स्टूडेंट्स और पेरेंट्स का भरोसा जीतने वाले, बेहतर शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बलिया के टॉप इंस्टीट्यूट आई ई एल लैंग्वेज स्कूल की बैरिया मार्ग पर स्थित हल्दी में नई ब्रांच का उद्घाटन 16 जनवरी 2022, रविवार को हुआ। इस अवसर पर बलिया के कई गणमान्य व्यक्ति, शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ , समाजसेवी व छात्र छात्राएं मौजूद थे। संस्था का उद्घाटन विधि विधान से पूजा करके माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर
आई ई एल इंस्टीट्यूट के निदेशक शशिमौलि मिश्र ने बताया कि इंस्टिट्यूट में विद्यार्थियों को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ फैकल्टीज के अनुभवों का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि IEL institute श्रेष्ठ फैकल्टीज के साथ सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है। सम्पूर्ण सफलता के लिए संस्थान पूरी तैयारी के साथ मेहनत और विश्वास से विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करेगा। संस्थान में मनोवैज्ञानिक तरीके से खेल खेल में आधुनिक तौर-तरीकों, नवीनतम तकनीक तथा अद्यतन पाठ्यक्रम के बेजोड़ सामंजस्य से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्पोकेन इंग्लिश ट्रेनिंग की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा ट्रेनर आर.पी. सर ने कहा कि संस्थान में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से जारी कोविड गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा जाएगा। गाइडलाइन के निर्देशानुसार ही विद्यार्थियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए सावधानी और सुरक्षा के साथ अध्ययन करवाया जाएगा।
मेहनत और विश्वास से छात्रों को प्रशिक्षित करेगा आईईएल
बलिया। स्पोकेन इंग्लिश, कम्युनिकेशन स्किल और पर्सनालिटी डेवलपमेंट ट्रेनिंग के क्षेत्र में विगत 13 वर्षों में स्टूडेंट्स और पेरेंट्स का भरोसा जीतने वाले, बेहतर शिक्षण व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बलिया के टॉप इंस्...
16 Jan 2022
2 min read
9 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.