
बलिया : गड़वार नगरा रोड स्थित निधरिया चट्टी पर मां सावित्री क्लीनिक एवं क्षार सूत्र सेंटर का शुभारंभ शुक्रवार को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार स्वर्णकार के कर कमलों से किया गया. इस मौके पर डॉ. स्वर्णकार ने कहा कि इस केंद्र के खुल जाने से क्षेत्र के मरीजों को उपचार में काफी सहूलियत मिलेगी. उन्होंने चिकित्सकीय सुविधा के विस्तार पर प्रकाश डाला.

इस मौके पर चार सूत्र सेंटर के संचालक डॉक्टर निगम ने बताया कि यहां पर पंचकर्मा एवं क्षार सूत्र विधि द्वारा गुदा रोग का उपचार किया जाएगा. यहां पर पुराने से पुराने पाइल्स, फिस्टुला, भगंदर आदि रोगों का सफल इलाज होगा. इसके अलावे अन्य रोगों का आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया जाएगा. इस मौके पर डॉ. प्रीति स्वर्णकार, अशोक वर्मा, नागेंद्र प्रसाद, शबद प्रकाश, प्रदीप गुप्ता, अंशुमान सिंह, सौरभ कुमार, डॉ. एम डी आजम, संजय कुमार अखिलेश राय, विजय वर्मा, कैलाश दूबे आदि मौजूद रहे.

Comments
No comments yet.