चिलकहर। चाकू की नोक पर रेप के प्रयास मामले में पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करके कोरम पूरा कर दिया है हालांकि पुलिस जांच की बात कह कर मामले को अभी भी टरका रही है। पुलिस ने शनिवार की देर रात मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वहीं पीड़िता के मेडिकल मुआयना के लिए रविवार को थाने बुलाई थी। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात अपने घर में खाना बना रही 10 वर्षीय किशोरी को पड़ोस के मनबढ युवक ने चाकू के बल पर उसे जबरदस्ती अपने घर में ले जाकर रेप करने लगा। इस पर पीड़िता ने शोरगुल मचाई जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए थे मौके की नजाकत को देखते हुए आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता घर पहुंच कर अपने परिवार वालों की इसकी सारी आपबीती बताई थी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस मीडिया में खबर उजागर होने के बाद देर रात तक सीओ सिटी भूषण वर्मा गड़वार थाना पर जमे रहे और मात्र छेड़खानी का मुकदमा गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी निवासी कुंदन राजभर पुत्र जयप्रकाश राजभर पर दर्ज करके पुलिस ने इस मामले को रफा-दफा कर दिया है। हालांकि आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से कोसों दूर है। जिसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

https://www.prabhat.news/chaku-ke-bal-par-kishori-ke-sath-dushkrm/

https://www.prabhat.news/chaku-ke-bal-par-kishori-ke-sath-dushkrm/

प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तारीफ पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है आगे जो भी तथ्य मिलेंगे उसके आधार पर धाराएं बढ़ा दी जाएगी।

[smartslider3 slider="5"]