बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के तेनुही गांव में रविवार की देर शाम दो पक्ष के बीच हुए विवाद के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
पकड़ी थाना क्षेत्र के तेनुही गांव में बारात आयी थी, जिसमें गांव के गुलशन राजभर व विपिन राम भी पहुंचे थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। वहीं, गुलशन राजभर का आरोप है कि विपिन राम व उनके परिजनों ने घर पर आकर मारपीट की। उसी दौरान उसकी मां उमावती देवी (55) बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। अस्पताल ले जाते समय मां की मौत हो गयी। इस बावत थाना प्रभारी रोहन राकेश सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि दोनों पक्ष में विवाद व मारपीट हुई है। आरोपित पक्ष से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
दो पक्षों में मारपीट, महिला की मौत
बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के तेनुही गांव में रविवार की देर शाम दो पक्ष के बीच हुए विवाद के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्य...
06 Dec 2021
1 min read
18 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.