विवेचक ने कहा मामले में की जा रही है बारीकी से जांच बाबू के गिरफ्तारी को लेकर देर शाम तक न्यायालय में रहा अफरा तफरी का माहौल

विधि संवाददाता
बलिया: न्यायालय का फर्जी मोहर लगाकर सहतवार थाने पर फर्जी रिलीज आर्डर भेजवाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दूसरे आरोपी बाबू को भी गिरफ्तार कर शनिवार को सी जे एम पराग यादव के न्यायालय में देर शाम को पेश की। जहां सी जे एम के न्यायालय में चर्चाओं का बाजार खूब गर्म रहा और गहमा गहमी का माहौल रहा। अपने साथी के साथ किसी तरीके का अन्याय न हो इसके लिए पूरे कैम्पस के बाबू निष्पक्ष जांच के लिए जिला जज अमित पाल सिंह एवं सी जे एम से गुजारिश किए तथा पुलिस की जांच पर तमाम सवाल खड़ा किए, इधर कुछ वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी पुलिस की जांच को शक के दायरे में ले रहे है और सवाल खड़ा कर रहे है.
एक तरफ विवेचक कुछ भी कहने से कतरा रहे है और कह रहे हैं कि इस मामले की जांच बिल्कुल बारीकी से व स्पष्ट हो रही है और निर्दोष व्यक्ति के साथ किसी भी सूरत में अन्याय नहीं होगा. रविवार को दीपांशु गुप्ता नामक आरोपी जो उमरगंज का निवासी है उसका 48घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड समाप्त हो जायेगा। जिसे पुलिस ने पूछताछ के लिए न्यायालय से पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कराया था।
अभियोजन के मुताबिक ये है मामला- न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम के बाबू ने कोतवाली में तहरीर दर्ज कराई थी कि 23अगस्त 2024 क्राइम न. 22/2024, स्टेट बनाम अभिषेक, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम थाना सहतवार एवं दूसरा अपराध संख्या 25/2024 सरकार बनाम मिथिलेश थाना सहतवार से संबंधित रिलीज आर्डर फर्जी हस्ताक्षर व मोहर लगाकर जारी कराया गया है जो मेरे कार्यालय का नही है। उसी मामले में कोतवाली पुलिस ने अभी तक दो को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब आगे देखना है कि कोतवाली पुलिस क्या कदम उठा रही है.
Comments
No comments yet.