बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह 24 जनवरी को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित किया गया है। इस बार के आयोजित होने वाले तीसरे दीक्षांत समारोह में 34 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल मिलेगा। जिनमे से 26 बेटियां हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मेधावियों की सूची जारी कर दी गयी है। इस बार भी विवि में अध्ययनरत बेटियों ने अपने मेधा का परचम लहराया है।

Comments
No comments yet.