मुंबई: भारत रत्न लता मंगेशकर आठ जनवरी से ही मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है लेकिन इस बीच गायिका की खराब सेहत की झूठी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसपर आपको यकीन नहीं करना चाहिए। लता मंगेशकर की हालत में पहले से काफी सुधार है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुई है।

वायरल की जा रहीं झूठी खबरें
लता मंगेशकर की प्रबंधन टीम ने वायरल हो रहीं झूठी खबरों को लेकर एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि पार्श्व गायिका के स्वास्थ्य के बारे में कई झूठी अफवाहें इंटरनेट पर घूम रही हैं। अपने प्रशंसकों से इस तरह की खबरों पर विश्वास न करने की अपील की। दरअसल सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में तो उनके निधन की खबरें भी धड़ल्ले से शेयर की जा रही है।
सात दशक में 30 हजार से अधिक गाने गाए
लता मंगेशकर ने अपने सात दशक के लंबे करियर में कई भारतीय भाषाओं में 30 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं। लता जी की गिनती भारती सिनेमा की महान पार्श्व गायिकाओं में की जाती हैं। इतना ही नहीं अपने बेहतरीन काम और सुरीली आवाज के लिए उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, भारत रत्न और कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। लता मंगेशकर प्रीत पारा से 'अजीब दास्तान है ये', 'ऐ मेरे वतन के लोगो' और 'लग जा गले' और फिल्म मुगल-ए-आज़म से 'ये कहां आगे हैं हम' जैसे तमाम गानों के जरिए हमेशा अपने फैंस के दिलों में जगह बनाने का काम किया है।
Comments
No comments yet.