
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
बलिया। भारत के 73 वें गणतंत्र दिवस के पर्व को जिले के विभिन्न इलाकों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों पर संस्था प्रमुखों ने झंडारोहण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट फोन पर झंडारोहण किया इसके उपरांत पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में जिलाधिकारी ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली उन्होंने अपने संदेश में जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए हमेशा आगे बढ़ते रहने की नसीहत दी। उन्होंने डीजीपी लखनऊ की ओर से जारी सम्मान पत्र पुलिस कर्मियों व पुलिस अधिकारियों को सौंप कर उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने को कहा।

भारतवर्ष के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बलिया पुलिस भव्य परेड का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के साथ गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण किया गया। तथा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को संविधान में उल्लिखित संकल्प की शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर शहीदों के आश्रित परिवार व स्वतंत्रता सेनानियों को शाल का वितरण कर उन्हें सम्मानित किया गया व अपने सेवा क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने व विशिष्ट योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया ।

पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में बुधवार को आयोजित पुलिस परेड में पुलिस महकमे की अलग-अलग टुकड़ियों ने अपना प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि मंच के सामने से गुजरती हुई टोलियां दाहिने देख के कमांड के बाद निरंतर आगे बढ़ती रही। अलग-अलग टोलियो के टोली कमांडर के नेतृत्व में सुरक्षा दस्ता के कमांडरों ने कमांड किया तो पूरा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड गुंजायमान हो उठा।

इस मौके पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने परेड की सलामी ली तथा सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण पुलिस कप्तान के नेतृत्व में किया। उन्होंने एक-एक टोली के कमांडर से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर पुलिस महकमे कमांड मिलने के बाद कई राउंड फायरिंग की गयी तथा मुख्य अतिथि को गॉड आफ ऑनर की सलामी दी। इसके उपरांत स्कूली छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अव्वल प्रतिभागियों को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, जिला जज विकार अहमद, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

टीडी कालेज में हुआ झंडारोहण
बलिया। श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 73वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार द्वारा झंडारोहण किया गया। एनसीसी केडिट द्वारा भव्य परेड निकाली गई। प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश सिंह ने निर्देशक उच्चतर शिक्षा आयोग का संदेश पढ़कर सुनाया। संगीत विभाग के छात्रों द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया।
ज्ञानपीठिका के छात्रों ने फहराया ऑनलाइन तिरंगा
बलिया । गणतंत्र दिवस के अवसर पर ज्ञानपीठिका स्कूल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया । परम्परा अनुसार ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान शिक्षकों द्वारा गाया गया । जिसमें विद्यालय के बच्चें ऑनलाइन अपने अपने घरों से शामिल हुए । कार्यक्रम का केंद्र बिंदु समाज को संविधान और उसकी महत्ता के प्रति जागरूक करना था । विद्यालय के शिक्षक आनंद ने देश भक्ति गीत सुना कर सबका मन मोहा तो एक अन्य अध्यापक उत्कर्ष ने ओज कविता से आज के दिवस को और भी जीवंत किया । गायन में अध्यापिका हीना जहान का गीत 'तेरी मिट्टी में मिल जावां' ने कार्यक्रम को और भी रत्नीत किया । पूरे कार्यक्रम का संचालन रीता गोस्वामी ने बड़े ही रोचक ढंग से किया । अंत में सभी को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य संस्कृति सिंह ने कहा कि हमारे कर्तव्य राष्ट्र के निर्माण के प्रति होने चाहिए । हमें सदैव यह भान रहना चाहिए कि हम अपने देश का निर्माण कर रहे हैं और इसे बेहतर से बेहतरीन तरीके से किया जाना चाहिए । अपने सम्बोधन के अंत में श्रीमती सिंह ने कोविड के बाद से उभरते हुए समय में आने वालीं अथवा आ रही शैक्षणिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला और सभी से यह अपील करी की हमें हर तरह की चुनौतियों का सामना करना होगा । अंत में उन्होंने विद्यालय में हो रहे अत्याधुनिक तकनीकी परिवर्तनों से अवगत कराते हुए उसकी महत्ता को बताया । कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की उप प्रधानाचार्य हीना तबस्सुम ने सभी माध्यमों से उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया । तकनीकी सहयोग इम्तियाज, गायत्री, रीना पाण्डेय, मधु तिवारी आदि अन्य का रहा ।

ग्रामीण इलाकों में भी लहराया तिरंगा
चिलकहर। 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही झंडारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ क्षेत्र के सूरज किसान इंटरमीडिएट कॉलेज नराव मैं विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए संक्षेप में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान विभिन्न देश भक्ति गीत व नाटक प्रस्तुत किया गया। उधर, संत उड़िया बाबा इंटर कॉलेज कुरेजी पर भी झंडारोहण का कार्यक्रम किया गया प्रतिवर्ष होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम इस बार करो ना को देखते हुए निरस्त कर दिया गया था बच्चों को मिठाई वितरण करने के बाद कार्यक्रम संपन्न किया गया श्री नाथ बाबा महाविद्यालय इसारी सलेमपुर में भी झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को मिष्ठान वितरण के बाद गणतंत्र दिवस के बारे में बता कर कार्यक्रम समापन किया गया इस मौके पर प्रबंधक अभिमन्यु यादव , प्रधानाचार्य लाल बाबू यादव , रविंद्र प्रसाद, दीपक शुक्ला, सौरभ श्रीवास्तव , राहुल मौर्य प्रदीप कुमार,शैलेंद्र कुमार वर्मा, जयप्रकाश तिवारी, अरविंद कुमार सिंह सहित आदि लोग शामिल रहे।