कर्मचारियों ने सरकार व वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
बांसडीह/बलिया।भारतीय जीवन बीमा निगम बांसडीह के सभी कर्मचारियों ने बुधवार को सांकेतिक धरना एलआईसी गेट पर दिया। इस बीच कर्मचारियों ने सरकार व वित्त मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेताया कि यदि आईपीओ बंद नहीं किया गया तो वह लोग अनिश्चतकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे।कर्मचारियों ने एलआईसी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कर इसका आईपीओ जारी करने के निर्णय के विरोध में प्रदर्शन किया। जिसमें सभी फेडरेशन ऑफ एलआईसी क्लास एक ऑफिसर्स एसोसिएशन, नेशनल फेडरेशन आफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर आफ इंडिया,आल इंडिया इंश्योरेंस इम्प्लाइज एशोसिएशन के बैनर तले सभी कर्मचारीयो व अधिकारीयो ने भाग लिया ।उन्होंने वित्त मंत्री के खिलाफ आईपीओ धोखा हैं विनिवेश बंद करो बंद करो संयुक्त, मोर्चा जिंदाबाद,एलआई सी हमारा आपका नही,किसी के बाप का आदि तमाम नारे बुलंद करते हुए सरकार को चेतावनी दी। इस दौरान मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी भी की। इस मौके पर मुख्य रूप से उमाशंकर यादव, अशोक सिंह,अनूप श्रीवास्तव,राजीव प्रजापति,स्यामा चरण शुक्ल,प्रेमशंकर वर्मा,रितेश सिंह,सन्तोष कुमार, उत्कर्ष कुमार,स्नेह प्रताप सिंह,ज्ञान शंकर ओझा,अंकित अग्रवाल,विकास पटेल, सीताराम सिंह,अनुरुद्ध सिंह,मुद्रिका प्रसाद, विक्रम सिंह,ओमशंकर यादव,वेदरत्न वाजपेयी,देवेश, प्रदीप गुप्ता आदि रहे ।
Comments
No comments yet.