
बलिया: आजादी के अमृत महोत्सव को पूरे देश मे मनाया जा रहा है। इसके उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सर्वेश कुमार मिश्र के निर्देशन में रविवार को मॉडल रेलवे स्टेशन परिसर में स्टाल लगाकर विधिक जानकारियां दी गयी। लोगों को विधि के बारे में जागरूकता लाने के लिए तमाम जानकारियां दी गयी।
जीआरपी थाना प्रभारी श्यामजी यादव के सहयोग से परिसर व आसपास योजनाओं व विधिक जानकारियों से संबंधित पंपलेट का वितरण कराया गया। इस मौके पर पैरा लीगल वालंटियरों ने महिलाओं से सम्बंधित विधिक जानकारियां विस्तार से दी। इस मौके पर प्रवीण कुमार चौबे, राजीव कुमार शास्त्री, प्रदीप कुमार शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
Comments
No comments yet.