बलिया। रेवती कस्बे के वार्ड नम्बर 14 निवासी विक्की राय (30 साल) की संदिग्ध परिस्थितियों में सीएचसी से मौत में हो गयी। पुलिस को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जांच शुरू कर दिया है।  परिजनों का आरोप है कि

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार विक्की को घायलावस्था में रविवार की सुबह करीब छह बजे कुछ लोगो ने सीएचसी पर पहुंचाया और उसे वही छोड़कर चले गये। अस्पताल पर मौजूद फार्मासिस्ट नें युवक की प्राथमिक चिकित्सा की। चिकित्सक जब पहुंचे तो उसकी विक्की की मौत हो चुकी थी। सूचना पर एसआई अमित सिंह अस्पताल और शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया। मामले से परिजनों को अवगत कराया।

मृतक के पिता सहदेव राय ने पुलिस को बताया कि दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से शनिवार की रात में खिचड़ी भोज का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने विक्की भी गया था। बताया कि रात करीब 10 बजे विक्की को बुलाने गया था। हालांकि उसने कुछ देर में घर आने की बात कहकर मुझे वापस लौटा दिया। पूरी रात वह घर नहीं पहुंचा तथा सुबह उसकी मौत की खबर मिली। आरोप लगाया कि बेटे की हत्या की गयी है। उधर, पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।