बलिया। पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन और निजीकरण के विरोध में अटेवा प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर शुक्रवार को दिन में दो बजे से चंद्रशेखर उद्यान से निकलकर कलेक्टरेट कंपाउंड , बलिया से एक पदयात्रा शुरू होगी। इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का एक बड़ा समूह हिस्सेदारी निभाएगा।

इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए अटेवा के सक्रिय सदस्यों द्वारा विगत सप्ताह से ही ओपी राय (मंडलाध्यक्ष), समीर पाण्डेय (जिला संयोजक), लक्ष्मण सिंह(महामंत्री), राकेश मौर्या(उपाध्यक्ष), विनय राय(कार्यक्रम प्रभारी), बीरेंद्र सिंह(सह प्रभारी), नन्दलाल शर्मा(सह प्रभारी), लालबहादुर शर्मा(उपाध्यक्ष), अखिलेश सिंह(उपाध्यक्ष), संजय पाण्डेय(एडिटर), गणेश सिंह जिला मंत्री), अभिषेक श्रीवास्तव(जिला मंत्री), सरवत अफरोज(महिला प्रभारी) आदि के नेतृत्व में सघन संपर्क अभियान अन्य कर्मचारी संगठनों से समर्थन प्राप्त करने के लिए चलाया गया है।

जिसके क्रम में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसो., राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, I.T.I. कर्मचारी संघ, माध्यमिक शि.संघ(शर्मा गुट), राज्य कर्मचारी महासंघ, उ.प्र. प्राथमिक शि.संघ, जिला श्रमिक समन्वय समिति, सीनियर बेसिक संगठन., राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, एआरपी.संघ बलिया, विशिष्ट बी.टी.सी.वेलफ़ेयर एसोसिएशन, उ.प्र. मिनी. कलेक्ट्रेट कर्म.संघ, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, पी.एम.एस. एसोसिएशन, लो निवि. कर्मचारी संघ, चिकित्सा महासंघ, लैब. टेक्नीशियन. संगठन, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, होमियोपैथिक महासंघ, लैब असिस्टेंट संघ, राज्य कर्मचारी महासंघ-अजय सिंह गुट, यूपी मिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उ. प्र. प्रा. शिक्षक संघ, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, सफाई कर्मचारी संघ आदि का समर्थन मिला है।