बलिया। भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए गए गोपी कृष्ण पांडेय को लेकर पूर्व में प्रकाशित एक खबर में उनके रसड़ा, बलिया से संबंध का उल्लेख किया गया था। इस संबंध में समाचार बैंक ने गोपी कृष्ण पांडेय से फोन पर बातचीत कर जानकारी की।

फोन पर हुई बातचीत में गोपी कृष्ण पांडेय ने बलिया का निवासी होने या रसड़ा से किसी प्रकार का संबंध होने की बात से इनकार किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका बलिया से कोई संबंध नहीं है।

राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद कुछ मीडिया रिपोर्टों में गोपी कृष्ण पांडेय को मूल रूप से बलिया के रसड़ा क्षेत्र का निवासी बताया गया था। इन्हीं रिपोर्टों के आधार पर पूर्व प्रकाशित खबर में भी उनके बलिया/रसड़ा से संबंध का उल्लेख हुआ था।

हालांकि, गोपी कृष्ण पांडेय से सीधे हुई बातचीत के बाद उनके द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण को पाठकों के समक्ष रखना आवश्यक है। इसलिए बलिया खबर अपनी पूर्व प्रकाशित खबर में किए गए बलिया/रसड़ा संबंधी उल्लेख के संबंध में यह स्पष्टीकरण प्रकाशित कर रहा है।

स्पष्ट तथ्य: गोपी कृष्ण पांडेय ने स्वयं बातचीत में बलिया या रसड़ा से अपने संबंध से इनकार किया है। अतः उनके संबंध में आगे समाचार प्रकाशित करते समय इस स्पष्टीकरण को ध्यान में रखा जाएगा।