बलिया। शोतोकान कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय स्पेशल ट्रेनिंग एवं कलर बेल टेस्ट का आयोजन फॉरएवर डांस क्लास आनंद नगर निकट काली मंदिर के पास किया गया। इस कलर बेल्ट टेस्ट में लगभग 11 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया तथा कराटे की बेसिक व नई-नई बारीकियों को सिखा, यह बेल्ट टेस्ट द स्पोर्ट्स शोतोकान कराटे फेडरेशन उत्तर प्रदेश के सचिव एलबी रावत के देख-रेख में सम्पन्न हुआ.
जो खिलाड़ी पास हुए हैं, उनका नाम है येलो बेल्ट उत्कर्ष उपाध्याय, आदर्श सिंह, ग्रीन बेल्ट वैदिक सोनी, प्रतीक गुप्ता, आयु वर्मा, सौम्या सिंह, आयुष गुप्ता, सुदीप अधिकारी, ब्लू बेल्ट अमृत प्रभात रंजन, रामकृष्ण सिँह, अंजलि आदि इस बेल्ट टेस्ट मे पास हुए। बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के सीनियर खिलाड़ी आदर्श तिवारी ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई।
एसोसिएशन के सचिव एलबी रावत ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने जिले के बच्चों को कराटे के क्षेत्र में निपुण बनाना है, जो खिलाड़ी उत्तीर्ण हुए है। इन सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दे रहा हूँ तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं करता हूँ। उपस्थित रहे फॉरएवर डान्स स्टूडियो के चेयरमेन अभिमन्यु व जेडी पूजा गुप्ता, उत्तम अधिकारी आदि रहे।
Comments
No comments yet.