बलिया : महर्षि भृगु के शिष्य दर्दर के नाम पर लगने वाले ऐतिहासिक ददरी मेले में गुरुवार को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के अलग अलग हिस्सों से पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दाव पेंच दिखाए। इस बार रसड़ा के पहलवान सर्वेश यादव ने पहला स्थान हासिल कर जिला केसरी का खिताब कब्ज़ा जमा लिया. मेले दंगल देखने आये लोगों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते तालियां बजायी.

इसके अलावा जमुआ के अभिषेक पांडेय दूसरे स्थान पर तथा बलिया के निवासी धनंजय यादव व बछईपुर निवासी अर्जुन यादव ने संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। दंगल प्रतियोगिता में जिले भर से भारी संख्या में लोग आए थे। जो पहलवानों के उत्साहवर्धन के लिए तालियां भी बजा रहे थे. इस मौके पर मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह पहलवानों को शील्ड देकर सम्मानित किया. इस मौके पर भाजपा के नगर अध्यक्ष घनश्याम दास जौहरी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह पूना, सहित गणमान्य लोग शामिल रहे.