पीड़िता की मां ने गड़वार थाने में आरोपी के खिलाफ दी तहरीर
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की। देर शाम किशोरी को चाकू के बल पर मनबढ युवक ने जबरदस्ती अपने घर में ले जाकर जबरिया दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता किसी तरह शोरगुल मचाई। जिस पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए मौके की नजाकत को देखते हुए युवक भागने में सफल रहा। वहीं पीड़िता की मां ने गड़वार थाने में इसकी लिखित तहरीर दे दी है हालांकि 24 घंटे बाद भी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात एक 10 वर्षीय किशोरी अपने घर पर खाना बना रही थी । परिवार वाले कहीं बाहर गए हुए थे मौके का फायदा उठाते हुए पड़ोस का ही मनवढ युवक उसे चाकू दिखाकर अपने साथ अपने घर के कमरे में लेकर चला गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने लगा।लोगों की माने तो विरोध करने पर किशोरी को मारा पीटा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके पर इकट्ठा होते युवक ने मौके की नजाकत को भांपते हुए वहां से फरार हो गया। वही किशोरी अपने घर पहुंच कर अपनी सारी आपबीती अपने परिवार वालों से बताई परिवार वालों ने इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गयी। वही पीड़ित नाबालिग किशोरी की मां गड़वार थाने को इसकी लिखित तहरीर दे दी है। हालांकि पुलिस अभी तक मामले की छानबीन कर रही है। मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है। जिसको लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। इस तरह की घटना को लेकर लोग निंदा कर रहे हैं । वहीं यही नहीं लोगों का मानना है कि उक्त मनबढ युवक इससे पहले कुछ दिन नाबालिग किशोरी की बड़ी बहन के साथ भी जबरदस्ती किया था। जिसको लेकर सुलह समझौता करा दिया गया था। बावजूद इसकी यह दूसरी घटना है प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्र ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। दोषी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।