जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी के साथ जिला जज अशोक कुमार सप्तम ने सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी कारागार अधीक्षक(जेलर) से जेल की व्यवस्था के बाबत पूछताछ की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया. कहा कि जेल मैनुअल के हिसाब से ही यहां की पूरी व्यवस्था संचालित होनी चाहिए.
State
जिला जज के बेटे को एनकाउंटर की धमकी देने वाले को ढूंढ रही महाराष्ट्र पुलिस
जिला जज अशोक कुमार को फोन पर उनके लड़के के एनकाउंटर की धमकी देने वाला आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। इस प्रकरण में सबसे दिलचस्प यह हैं कि आरोपी को मुंबई पुलिस भी तलाश कर रही है। कारण कि आरोपी ने जिस व्हाट्सएप नंबर से फोन किया था, उसकी डीपी पर मुंबई पुलिस के एक बड़े अधिकारी की फोटो लगी हुई है। आरोपी इसके पूर्व भी कई लोगों को लेकर फोन कर चुका है। हालांकि व्हाट्स एप कॉल के जरिए धमकी देने पर साइबर क्राइम के बढ़ते प्रभाव से हार कोई सकते में हैं. लोगों का मानना हैं कि जुडीसियल महकमे के अफसर जब कुछ नहीं कर पा रहे हैं तो गुरबत में जीने वाले लोगों की सुरक्षा किसी भी तरह लोगों को हजम भी नहीं हो पा रहा है. जबकि जिला जज का प्रकरण एक सप्ताह से अधिक का बताया जा रहा हैं.
बागी जिले के खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय खेल में प्रदेश में मचाया डंका
बलिया : जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने अपने कार्यालय परिसर में मंगलवार को जनपद की बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों, प्रशिक्षक रामप्रकाश यादव (शारीरिक शिक्षा अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनाड़ीह), टीम मैनेजर सत्य प्रकाश, व्यवस्थापक प्रफुल्ल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुनील पांडेय और सचिव दिनेश प्रसाद, अनुज सिंह, मोहम्मद दानिश तथा अरविंद सिंह (प्रशिक्षक एवं सदस्य प्रादेशिक फुटबॉल […]
अंग्रेजों के ज़माने के थाने में पहली बार धमके डीआईजी, परखी उभाँव थाना की पुलिसिंग
1857 के ऐतिहासिक उभांव थाना का पहली बार आईजी स्तर के अधिकारी द्वारा सोमवार को निरीक्षण किया गया। आजमगढ़ डीआईजी और आईजी अखिलेश कुमार ने कहा कि 1857 का थाना है, महत्वपूर्ण रहा होगा। जिसका निरीक्षण कर अच्छा लगा लेकिन इसका भवन पुराना है। नया थाना भवन बना है। जिसके मरम्मत के बाद नए भवन में उभांव थाना शिफ्ट होगा। चारदीवारी भी ठीक होगा और पुलिसिंग दुरुस्त करने के लिए एक पुलिस चैकी बढ़ाई जाएगी। हालांकि उभांव थाना परिसर में नवनिर्मित सीओ कार्यालय भवन में सीओ की तैनाती को लेकर उन्होंने कहा कि यह उनके स्तर का मामला नहीं है.
राष्ट्रीय लोक अदालत में 3221मुक़दमों का निस्तारण
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोक कुमार, के कर कमलों द्वारा दीप प्रवज्वलित कर मॉ सरस्वती के चित्र पर मल्यार्पण करके किया गया, जिसका संचालन अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया श्री सुरेन्द्र प्रसाद द्वारा किया गया।
बलिया स्टेशन से कामायनी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
यात्रियों की बेहतर सुविधा हेतु रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी सं 11072/11071 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस (कामायनी एक्सप्रेस) का बलिया रेलवे स्टेशन तक यात्रा विस्तार किया गया है । इस अवसर पर बलिया स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद वीरेन्द्र सिंह ने 10 दिसम्बर 2023 को गाड़ी संo 11072 बनारस –लोकमान्य तिलक टर्मिनस (कामायनी एक्सप्रेस) को बलिया रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर आयोजित उदघाटन समारोह में सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने अपने सम्बोधन में कामायनी एक्सप्रेस को बलिया जिले मुख्यालय बलिया स्टेशन पर यात्रा विस्तार देने के लिए रेल मंत्री एवं रेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया.
पतंजलि के सरसों तेल सहित कई कंपनियों के नकली पैकिंग के सामान बरामद
बलिया। शहर के बाजार में भी खाद्य पदार्थो में बड़े पैमाने पर हो मिलावट की जा रही हैं. fsssi महकमे की उदासीनता से लोगों में नाराजगी हैं. जिले के बाजारों में कई नामी कम्पनियों के बिक रहे नकली खाद्य सामानों का खुलासा करते हुए गड़वार थाने पुलिस ने एक गोदाम पर छापेमारी कर करीब पांच लाख रुपए के कई सामानों को बरामद किया है। टाटा कम्पनी लिमिटेड के जाँचकर्ता अधिकारी अजय कुमार पंडित Tata- Consumer product Limited, Patanjali Ayurveda Limited, Marico Limited, procter and Gamble कंपनी व pidilite Indus, Limited को कम्पनी के द्वारा नकली रैपर लगाकर सामानों के बेचने की लिखित सूचना सात दिसम्बर को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गड़वार संजय शुक्ला के द्वारा उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराते हुए तत्काल अभियोग दर्ज कर लिया गया।
OPS: चार राज्यों में चुनावी हार जीत से ओपीएस आंदोलन का भविष्य खतरे में नहीं: समीर
पुरानी पेंशन बचाओ मंच, बलिया के जिला संयोजक समीर कुमार पांडेय ने बीजेपी की प्रचंड जीत से पेंशन आंदोलन के भविष्य पर सवाल उठाने वालों और मीडिया में चल रही ख़बरों, जिसमें यह कहा जा रहा कि पुरानी पेंशन लेने के बाद भी कर्मचारियों ने कांग्रेस को वोट क्यों नहीं किया ? क्या इस चुनाव से यह सिद्ध नहीं हुआ कि कर्मचारी आंदोलन से सरकार नहीं डरने वाली ? अब पेंशन आंदोलन का भविष्य क्या होगा ? कोई एक कारण बताएं, जिससे विपक्ष आपके मुद्दे पुरानी पेंशन बहाल करने पर साथ दे सके ? इन सारे सवालों पर अपना प्रतिरोध दर्ज कराया है।
चंद्रभानु पाण्डेय की शहादत से सीख लें युवा : रामगोविन्द चौधरी
। पांच दिसम्बर 1991 को पुलिस की गोलियों से ‘शहीद’ हुए छात्रनेता चन्द्रभानु पांडेय की 32वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जयप्रकाश नारायण सभागार में श्रद्धांजलि सभा हुई। शुरूआत मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।उन्होंने कहा कि स्व. चंद्रभानु पाण्डेय छात्र राजनीति में सदाचार के प्रबल पैरोकार थे। उन्होंने संघर्ष के रास्ते पर चल कर जिले की छात्र राजनीति को नई दिशा दी थी। आज की युवा पीढ़ी को उनसे सीख लेनी चाहिए।



















Your IP Address : 216.73.216.60