कार्तिक पूर्णिमा स्नान की पूर्व संध्या पर स्नानार्थियों की सेवा के लिए स्वास्थ्य शिविर एवं सहायता कैंप का आयोजन किया गया. जिसके माध्यम से स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को रास्ते में होने वाले दिक्कतों से निजात दिलाने के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान सेवा सहायता सिविल भी आयोजित किया गया जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं को लाभ पहुंचाया गया जगह-जगह कैंप लगाकर चाय व दवा भी वितरित किया गया. इस बार कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए संत गणिनाथ मंदिर सेवा आश्रम एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में गणिनाथ मंदिर प्रांगण के बाहर स्वास्थ्य एवं सेवा सहायता शिविर का आयोजन किया गया.
Sports
JNCU: दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन, 24802 विद्यार्थियों को मिली उपाधि
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह का आयोजन कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में रविवार को विश्वविद्यालय परिसर के दीक्षांत मंडप में हुआ। इसमें कुल 24802 विद्यार्थियों ने उपाधि प्राप्त किया, जिसमें इसमें स्नातक स्तर के 21,372 व स्नातकोत्तर स्तर के 3,430 विद्यार्थी शामिल हैं। इसमें 13,347 छात्राएं व 11.454 छात्र हैं। राज्यपाल ने 38 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक दिया, जिसमें 12 छात्र व 26 छात्राएं थीं। राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
ददरी मेला : नेताओं के अदूरदर्शी नीति के चलते महंगा हो सकता है ऐतिहासिक मेले का भव्य आयोजन
उत्तर प्रदेश के बलिया में लगने वाला ऐतिहासिक ददरी मेला का आयोजन अबकी बार महंगा साबित हो सकता है। नगर पालिका प्रशासन ने इस वर्ष 2023 में लगने वाला ऐतिहासिक ददरी मेले का बजट करीब ₹6 करोड़ रखा है। इस बजट को पूरा करने के लिए नपा प्रशासन मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों से दुकान के लिए पूर्व के वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष मिलने वाली जमीन की कीमत दो से चार गुना बढ़ाकर ले रहा है। यहीं नहीं मेला में झूला लगाने वाले संचालकों से भी मोटी रकम का डिमांड कि गयी है। नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार उर्फ़ मिठाई लाल का दावा है कि इस वर्ष ददरी मेले को नया स्वरूप देने के लिए करीब छह करोड़ रुपए खर्च होंगे।
जनपद के तीन खिलाड़ियों में से आयुष सिंह और गरिमा सिंह ने नॉर्थ जोन में जमाया कब्ज़ा
कराटे ऑर्गेनाइजेशन आफ इंडिया के तत्वाधान में 15–19 नम्बर तक चले नॉर्थ जोनल, इंटर जोनल एवं सब जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रतिभागी जनपद के कुल तीन खिलाड़ियों में से आयुष सिंह और गरिमा सिंह ने अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाने के साथ ही इंटर जोनल चैंपियनशिप में भागीदारी सुनिश्चित की जिसमें आयुष सिंह ने कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
राज्यस्तरीय स्कूल बैंड: प्रतियोगिता में लखनऊ को पछाड़ बलिया के बच्चों ने जीता चैंपियन का खिताब
राज्य स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती कुंज निराला नगर लखनऊ हुआ, जिसमें बालक वर्ग में होली क्रॉस स्कूल बलिया के बच्चों ने सी.एम.एस. स्कूल लखनऊ को हराकर प्रथम स्थान पर कब्जा करते हुए बलिया का डंका बजा दिया है, अब ये 10 दिसम्बर को पंजाब में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे l वहीं बालिका वर्ग में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर उदयभान बलिया की बालिकाओं ने दूसरे स्थान पर आकर अपना इरादा जता दिया है l
आयुर्वेद से मानव जीवन को बना सकते है सुखमय : डॉ अनिल
अष्टम आयुर्वेद दिवस एवं श्री धन्वंतरी जन्मोत्सव का आयोजन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया के प्रांगण में आयुष विभाग के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान आयुष विभाग की ओर से स्कूली बच्चों का आयुर्वेद की महत्ता पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया. जिसमें अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
विज्ञान व गणित के बीच हिंदी साहित्य में रूचि रखने वाले रमेश चंद वास्तव में गुरूजी
गणित व विज्ञान के प्रवक्ता होने के बावजूद हिंदी साहित्य में रूचि होना, उसे लिखकर उपन्यास और कथा के रूप समाज की कुरीतियों को बताना एक कला है. लेकिन बहुत कम लोगों के पास ऐसी अद्भुत काला मिलती है. ऐसी ही कला के धनी जिले के साहित्यकार, उपन्यास लेखक व व्यंग्यकार अवकाश प्राप्त प्रवक्ता रमेश चंद श्रीवास्तव है. जिन्होंने अब तक दर्जनों पुस्तकों का संपादन अपनी कलम से किया है.विज्ञान व गणित के बीच हिंदी साहित्य में रूचि रखने वाले रमेश चंद वास्तव में गुरूजी की भूमिका आज भी निभा रहे हैं.
महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगायी गयी स्वदेशी प्रदर्शनी
महिला समन्वय समिति, बलिया विभाग के तत्वावधान में नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर व.मा.विद्यालय माल्देपुर बलिया के परिसर में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मार्ग प्रशस्त करने व नारी स्वावलंबन को दर्शित करने हेतु नन्दिनी तिवारी व गायत्री परिवार के नेतृत्व में विविध सामाजिक संस्थानों द्वारा स्वदेशी व घर पर स्वनिर्मित वस्तुओं व खाद्य पदार्थों का समाज व परिवार में महत्व बढ़ाने के उद्देश्य से स्टॉल व प्रदर्शनी लगाई गई।
राज्य स्तरीय कला उत्सव के अव्वल राहुल ने राष्ट्रीय कला उत्सव में बनायी जगह
राज्य स्तरीय कला उत्सव 2023 प्रतियोगिता में मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज बलिया के राहुल चौरसिया ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कला उत्सव में अपना स्थान पक्का कर लिया है, वही होली क्रॉस स्कूल की आरात्रिका ने (स्वर वादन)में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त कर मंडल एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है l




















Your IP Address : 216.73.216.60