Breaking News Entertainment Politics

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र तो महामंत्री चुने गये धीरेन्द्र

: द सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव पद के लिए शुक्रवार को गहमा-गहमी के बीच चुनाव कराया गया. देर शाम को संपन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद सुरेंद्र तिवारी को कुल 148 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी यशवीर सिंह को 77 मत मिले, इस तरह सुरेंद्र तिवारी अपने निकतम प्रतिद्वंदी को 71 मतों से पराजित कर विजयी घोषित हुए. दिलचस्प लड़ाई तो महामंत्री के पद के लिए रहा। महामंत्री के पद पर धीरेंद्र कुमार तिवारी कुल 124 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिदून्दी अजय कुमार पाण्डेय को मात्र एक मत से पराजित किए।

Breaking News Entertainment Health National Politics Sports State

आयुर्वेद से मानव जीवन को बना सकते है सुखमय : डॉ अनिल

अष्टम आयुर्वेद दिवस एवं श्री धन्वंतरी जन्मोत्सव का आयोजन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया के प्रांगण में आयुष विभाग के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान आयुष विभाग की ओर से स्कूली बच्चों का आयुर्वेद की महत्ता पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया. जिसमें अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

Breaking News Entertainment National Politics Sports State

विज्ञान व गणित के बीच हिंदी साहित्य में रूचि रखने वाले रमेश चंद वास्तव में गुरूजी

गणित व विज्ञान के प्रवक्ता होने के बावजूद हिंदी साहित्य में रूचि होना, उसे लिखकर उपन्यास और कथा के रूप समाज की कुरीतियों को बताना एक कला है. लेकिन बहुत कम लोगों के पास ऐसी अद्भुत काला मिलती है. ऐसी ही कला के धनी जिले के साहित्यकार, उपन्यास लेखक व व्यंग्यकार अवकाश प्राप्त प्रवक्ता रमेश चंद श्रीवास्तव है. जिन्होंने अब तक दर्जनों पुस्तकों का संपादन अपनी कलम से किया है.विज्ञान व गणित के बीच हिंदी साहित्य में रूचि रखने वाले रमेश चंद वास्तव में गुरूजी की भूमिका आज भी निभा रहे हैं.

Breaking News Entertainment National State

पेंशनरों के लिए गुड न्यूज, डाकघर के माध्यम से घर बैठे बनेगा जीवन प्रमाणपत्र

अब पेंशनरों को जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार, बैंक या अन्य किसी विभाग में जाने की जरूरत नहीं है। पेंशनर अपने नजदीकी डाकघर के पोस्टमैन या ग्रामीण डाक सेवक के माध्यम से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जारी करवा सकते हैं। इसके लिए मात्र 70 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। यह प्रमाण पत्र स्वतः संबंधित विभाग को ऑनलाइन पहुंच जाएगा। इससे पेंशन मिलने में कोई रुकावट नहीं आएगी। यह सुविधा सभी डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।

Breaking News Entertainment Health National Politics Sports State

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के जन्मदिन को बनाया यादगार

अवसर पर जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल, बिस्किट, ब्रेड का वितरण किया गया l

Breaking News Entertainment National Sports State

राज्य स्तरीय कला उत्सव के अव्वल राहुल ने राष्ट्रीय कला उत्सव में बनायी जगह

राज्य स्तरीय कला उत्सव 2023 प्रतियोगिता में मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज बलिया के राहुल चौरसिया ने प्रथम स्थान प्राप्त कर दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कला उत्सव में अपना स्थान पक्का कर लिया है, वही होली क्रॉस स्कूल की आरात्रिका ने (स्वर वादन)में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त कर मंडल एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है l

Breaking News Entertainment International National Politics State

बेटियों के सम्मान में अगर किसी ने सेंध लगाई तो उनकी दुर्गति तयः योगी

बांसडीह क्षेत्र के पिंडहरा गांव में नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने 129 करोड़ की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी वितरण करने के साथ आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किया।महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बेटियों के सम्मान में अगर किसी ने सेंध लगाई तो उनकी दुर्गति तय है।

Breaking News Entertainment Health Sports

सावधान गुलाबी ठंड की दस्तक : जोड़ों के दर्द पर रखे पैनी नजर

अब गुलाबी ठंड शुरू हो गई है ऐसे में शरीर को फिजिकल वार्म अप जरूरी है, वर्तमान परिवेश व भाग दौड़ की जिंदगी में लोग शरीर पर अधिक ध्यान नहीं दे पा रहे रहे हैं. अनियमित दिनचर्या के चलते सौ में से 60 फीसदी लोग सर्वाइकल स्पोनलिटिस, गठिया व जोड़ों की बीमारी ग्रसित हैं. ठंड बढ़ने के साथ ही जोड़ों के दर्द भी शरीर में जगह बनाने लगते हैं. ऐसे में हम सभी को सावधान रहकर नियमित व व्यायाम युक्त दिनचर्या शुरू करनी होगी. इसके लिए नियमित व्यायाम बहुत जरूरी है. शरीर को दुरुस्त रखने के लिए आपको नियमित होना सबसे जरूरी है.

Entertainment National State

डिप्टी पोस्ट मास्टर उदय नारायण के अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर दी गयी विदायी

डिप्टी पोस्ट मास्टर (वाणिज्य) उदय नारायण यादव के सेवानिवृत्ति पर मंगलवार को मुख्य डाकघर के सभागार में अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी.

Breaking News Entertainment National State

सुप्रसिद्ध सूफी गायक पद्मश्री कैलाश खेर की प्रस्तुति पर झूमेगा बलिया

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के विशेष प्रयास और जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित बलिया महोत्सव का भव्य शुभारम्भ बुधवार को होगा। इसमें सुप्रसिद्ध सूफी गायक पद्मश्री कैलाश खेर की प्रस्तुति शाम 6 बजे से शुरू होगी। इसके बाद 9 बजे से 11 बजे तक दीपोत्सव का भव्य आयोजन होगा। दीपोत्सव कार्यक्रम में 1 लाख 11 हजार दीप बलिया में जलाये जाएंगे। इससे पहले शाम 4 बजे से 6 बजे तक पुलिस लाईन में ही नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेत्री अपर्णा यादव शामिल होंगी।