अयोध्या के राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अमेनेटी सेंटर में आयोजित अंतर महाविद्यालयी कराटे (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता में जनपद बलिया से महिला वर्ग में गरिमा सिंह तथा पुरुष वर्ग में कमलेश कुमार, युवराज सिंह यादव , अमित कुमार वर्मा, धीरज कुमार सहित कुल 5 खिलाड़ियों ने सहभाग किया, जिसमें कुल तीन खिलाड़ियों को सफलता मिली। महिला वर्ग के – 61 किग्रा. भारवर्ग में गरिमा सिंह का तथा पुरुष वर्ग के – 60 किग्रा. भारवर्ग में युवराज सिंह यादव और – 84 किग्रा.भारवर्ग में अमित कुमार वर्मा चयनित हुए
Entertainment
अब 16 साल से कम उम्र के बच्चों की कोचिंग बंद,आदेश नहीं मानने पर लगेगा एक लाख का जुर्माना, गाइड लाइन जारी
शिक्षा मंत्रालय ने कोचिंग सेंटर को लेकर नया आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि 16 साल से कम उम्र के बच्चों की कोचिंग बंद करने का फैसला किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आदेश नहीं मानने पर एक लाख का जुर्माना लगेगा।शिक्षा मंत्रालय द्वारा घोषित नए दिशानिर्देशों के अनुसार कोचिंग सेंटर 16 वर्ष से कम उम्र के छात्रों का नामांकन नहीं कर सकते हैं। माध्यमिक विद्यालय परीक्षा में सफलता के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया की अनुमति दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कोचिंग संस्थानों को भ्रामक वादे करने और रैंक या अच्छे अंक की गारंटी देने पर भी सख्त निर्देश दिया है।
हड़कंपाऊ ठंड: बलिया में तीन दिन और बढ़ी स्कूलों की सशर्त छुट्टी, DM के आदेश पर BSA ने जारी किया आदेश पत्र
बलिया : जिलाधिकारी बलिया के आदेश के क्रम में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के दृष्टिगत जनपद में कक्षा 01 से 08 तक संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक प्राथमिक, कम्पोजिट, कस्तूरबा गाँधी, सी०बी०एस०ई०, आई०सी०एस०ई० व अन्य बोर्ड के माध्यम से संचालित विद्यालय 18.01.2024 से 20.01.2024 तक बन्द रहेंगे। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि उक्त अवधि में अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक अपने विद्यालय पर उपस्थित रहकर प्रशासकीय कार्य यथा-डी०बी०टी, यू-डायस फीडिंग आदि कार्य सम्पादित करेंगे। उक्त आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाय।
सर्दी समापन की ओर, लेकिन अब पहले की तरह सुरहाताल में नहीं आते साइबेरियन पक्षियों के झुंड
भृगुनगरी का सुरहाताल प्रवासी पक्षियों के लिए प्राचीन समय से मशहूर है। यह ताल 34.32 वर्ग किमी में फैला हुआ है। इसे 1991 में सुरहाताल पक्षी बिहार भी घोषित किया जा चुका है। जो गंगा और सरयू के दोआब में स्थित एक गोखुर झील है। कभी इसी सुरहा ताल में सर्दी के मौसम में हजारों की संख्या में सैलानी पक्षी आते थे. लेकिन अब वही सैलानी पक्षी इस सुरहा ताल से विमुख हो गए हैं. सर्दी शुरू होने पर कभी समय था कि इनके कलरव को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते थे. एनजीटी ने इन्हीं पक्षियों के आगमन को देखते हुए जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में हो रहे हॉस्टल निर्माण पर रोक लगा दिया था. वर्तमान समय में सर्दी भी शुरू हो चुकी है. लेकिन अब पहले की तरह सुरहाताल में साइबेरियन पक्षियों के झुंड नहीं आते है.
विधायक संग्राम सिंह यादव को फिर से अखिलेश ने सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान
समाजवादी पार्टी के बलिया जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के दिवंगत होने के बाद बलिया समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष कौन होगा इसके कयास और तमाम अटकलों को दूर करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव की स्वीकृति के बाद फेफना विधानसभा क्षेत्र से विधायक संग्राम सिंह यादव को समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। जबकि दिवंगत जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के युवा पुत्र रजनीश यादव को समाजवादी युवजन सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसी क्रम में वर्तमान महासचिव बीरबल राम पर पुन: भरोसा जताते हुए उन्हें पुनः महासचिव बनाया गया है।
…तो नपा प्रशासन नहीं मानता रेंट कंट्रोल क़ानून
नगर पालिका प्रशासन के किराया बढ़ोत्तरी के नए फरमान से हर कोई परेशान है. नगरपालिका प्रशासन के तरफ से जो नया किराया लेने की नोटिस जारी की गयी उसे विभागीय दिवालियापन ही माना जा रहा है. लोग कह रहे हैं खाता ना भी जो नपा प्रशासन के कर अधीक्षक जो भी लिख दिए वही है सही.नगर पालिका बलिया ने अपने दुकानदारों के किराया में किया बेहिसाब वृद्धि,न जमा करने पर वसूली की कार्यवाही करने की नोटिस अपने किराएदारों को थमा दिया है. अब देखना यह है कि अच्छे दिन के नाम वोट पाने वाले चेयरमैन लोगों को कैसे मदद कर रहे है.
देश में अब को-आपरेटिव पत्रकारिता की जरूरत: हरिवंश
वर्तमान परिवेश में ग्रामीण पत्रकारिता से जुड़े लोग आज समस्याओं से जंग लड़ रहे हैं। जबकि मीडिया घराने अपने हिसाब से कार्य करा रहे हैं। उन मीडिया घरानों के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करके मैं ग्रामीण पत्रकारों से अपील करता हूं कि वे को-आपरेटिव पत्रकारिता पर ध्यान दें। उक्त बातें राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश जी ने शनिवार को नगर के टाउन हॉल में प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।
बंदोबस्त के चार अधिकारी सहित विभाग के 31 कर्मियों के विरुद्ध जालसाजी का केस दर्ज, खलबली मची
जिले के चकबंदी विभाग के चार बंदोबस्त अधिकारी सहित विभाग के 31 कर्मियों के विरुद्ध जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। बताया कि बैरिया क्षेत्र के डालन छपरा गांव में चकबंदी कर्मियों द्वारा फर्जी करवाई और अन्य नेता की गई है जिसकी जांच चकबंदी आयुक्त ने की थी जिसमें यह मामला प्रकाश में आया था.
इंडिया गठबंधन के आह्वान पर पुरे प्रदेश में बिफरे विपक्ष के नेताओं जमकर बोला हमला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व इंडिया गठबंधन के आह्वान पर भारत की संसद से करीब डेढ़ सौ सांसदों के निलंबन के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों की तरह से सपा, कांग्रेस व अन्य सहयोगी दलों ने जिला मुख्यालय बलिया में धरना प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला. कहा कि ये सरकार तो ब्रितानी हुकूमत को भी पीछे छोड़ चुकी हैं.




















Your IP Address : 216.73.217.109