मछली मारने गंगा के छाड़न में गया था युवक
बलिया। दुबहड़ थाना के माधोमठ- बंधुचक गांव के पास सोमवार को गंगा नदी के बाढ़ के छाड़न में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने गांव के लोगों के सहयोग से छानबीन के बाद शव को प्राप्त किया। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.
मिली जानकारी के अनुसार माधव मठ बंधु चक निवासी गौरीशंकर खरवार (45) पुत्र गोपाल खरवार सोमवार की सुबह गंगा के बाढ़ के छाड़न में मछली मारने गया था। इसी बीच वह गड्ढायुक्त गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख आसपास के लोग चिल्लाने लगे। तब तक वह गड्ढायुक्त गहरे पानी में समा गया.
युवक के गंगा के छाड़न में डूबने कि घटना की सूचना पाकर अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया.
Comments
No comments yet.