गाजीपुर जिले के एक लॉज में गुरुवार को सामाजिक कार्यकत्री रंजना केशरी के नेतृत्व में मेकअप अवार्ड समारोह आयोजित किया गया। जिसमें यूपी, बिहार व झारखंड प्रांत के विभिन्न जिलों के करीब 1700 ब्यूटीशियन संचालकों ने प्रतिभाग किया। इसमें से प्रत्येक जनपदों से ब्यूटीशियन संचालकों को मेकअप अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बलिया जिले की दी न्यू ब्यूटी पार्लर की संचालिका प्रतिमा पांडेय को दिल्ली की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट निशा लाम्बा ने मेकअप अवार्ड देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Breaking News
COURT: बाप की पीट-पीटकर हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को 10 साल की कठोर कैद
लगभग छः साल पूर्व पैसे के लिए अपने ही पिता को पीट-पीट कर हत्या कारित करने के मामले में फैसला सुनाते हुए जिला जज अशोक कुमार सप्तम की न्यायालय ने दोषी पुत्र को दस साल के सश्रम कारावास व दो हजार रूपये जुर्माने से दंडित की है। अर्थदंड की धनराशि अदा नहीं करने पर अभियुक्त को अतिरिक्त दो माह की सजा भुगतनी होगी.
आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम खेलेंगे बलिया के तीन कराटे खिलाड़ी
: पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 10 से 14 मार्च तक आयोजित नार्थ जोन कराटे यूनिवर्सिटी खेल प्रतियोगिता में परचम लहराते हुए बलिया के खिलाड़ी गरिमा सिंह, युवराज सिंह यादव व अमित कुमार वर्मा ने टीम के टॉप 15 में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। तीनों खिलाड़ी 16 से 19 मार्च तक आल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम खेलेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला सशक्तिकरण विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महिला सशक्तिकरण विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में हुआ। ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ज़िला जज अशोक कुमार सप्तम, कुलपति प्रो.संजीत गुप्ता व सीजेएम शांभवी यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को उनके अधिकार की जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि कैसे अपने अधिकार के ज़रिए ख़ुद को सुरक्षित व सशक्त बना सकती हैं।
राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की पुत्री रानिया शेखर का समाज व देश की दिशा में एक बड़ा कदम
राज्यसभा सांसद की पुत्री नीरज शेखर की पुत्री रान्या शेखर ने अपने माता पिता और दादा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की यश और कीर्ति और क्षितिज पर ले जाने की दिशा में एक मजबूत कदम नन्हीं उम्र में ही रखा है। रान्या कक्षा 11वीं छात्रा है और उसने विंड मिल डिजाइन कर बनाया और उसे अपने खर्च पर जननायक चंद्रशेखर हास्पिटल इब्राहिमपट्टी में स्थापित कर अस्पताल को सौरउर्जा की सुविधा प्रदान किया।
विशिष्ट बी.टी.सी शिक्षकों के बैठक में ओपीएस बहाली सहित तमाम मुद्दों पर साफ दिखी सरकार से नाराजगी
विशिष्ट बी.टी.सी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन जनपद बलिया के जनपदीय पदाधिकारी एवं ब्लॉक पदाधिकारी की एक अति आवश्यक संयुक्त बैठक जिला अध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे की अध्यक्षता में राजकीय बालिका विद्यालय के सभागार में आयोजित कि गयी. बैठक में पुरानी पेंशन बहाली, डिजिटलाइजेशन, अवशेष देयकों का भुगतान, उपार्जित अवकाश आदि का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा।
महाशिवरात्रि : नगर में भूत-पिचास व गाजे-बाजे संग निकाली शिव बारात
देवाधिदेव महादेव की आराधना का पावन पर्व महाशिवरात्रि शुक्रवार को श्रद्धा, उल्लास से मनाया जाएगा। भोर से ही शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज रही। श्रद्धालु स्नान-दान के साथ शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का अनुष्ठान पूजन, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और शिवस्त्रोत का पाठ किया. शाम को बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर से शिव बारात निकाली गयी. मंदिर में बाबा का नछू नहावन व परीछावन किया गया. जिला मुख्यालय स्थित बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर परिसर से शिव बारात निकाली गई। इस विभिन्न मनमोहक झांकियां लोगों को बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी। शिव बारात में भुत प्रेत भी नाचते गाते रहे.
महाशिवरात्रि : भृगुनगरी में शिवालयों से गुंजायमन हुआ हर हर महादेव
महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को जनपद में चहुंओर हर-हर महादेव की गूंज रही। जलाभिषेक के लिए शिवालयों में भोर से देर शाम तक शिवभक्तों का तांता लगा रहा। पुलिस प्रशासन कि तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पर्व धूमधाम से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में उत्साह छाया रहा। शाम के समय नगर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर से गाजे बाजे के साथ भव्य शिव बारात निकाली गई. जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया इस दौरान गैर जनपद से आए कलाकारों ने देशभक्ति प्रस्तुति देकर सभी लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया नगर में शिव बारात के भ्रमण के बाद पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर शिव विवाह कार्यक्रम डेढ़ साल शुरू किया गया जहां महिलाओं ने मंगल गीत भी गए.



















Your IP Address : 216.73.216.214