Breaking News Health International National Politics Sports State

जमुनाराम स्कूल की छात्रा सिद्धि गुप्ता सैनिक स्कूल के लिए चयनित, विद्यालय ने दिया सम्मान

जमुनाराम मेमोरियल स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा सिद्धि गुप्ता का चयन उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल गोरखपुर में होने पर विद्यालय परिवार के साथ ही शुभेच्छुओं में हर्ष का माहौल व्याप्त है। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रा सिद्धि गुप्ता को एक सादे समारोह में स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया है.
छात्रा सिद्धि गुप्ता का चयन उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल गोरखपुर में हुआ है।

Breaking News

बागी धरती से विकास के नाम पर ताल ठोंकेंगे कैप्टन वैभव

बलिया : जिले की बागी धरती से संसदीय सीट पर ताल ठोंकने के लिए भारतीय जननायक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन वैभव सिंह ने राजनीतिक गालियारे में सुर्खियों में है. बलिया की राजनीति में विकास मुद्दे पर ताल ठोंकने की तैयारी कर रहे कैप्टन वैभव सिंह ने विशेष भेंटवार्ता में अपने राजनीति करियर का खुलासा करते हुए बताया कि वे बागी धरती का अनदेखा किये जाने से काफ़ी नाराज है. कहा जिस तरह से आजादी के आंदोलन में बलिया का नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है. उस हिसाब से जिले का चातुर्दीक विकास नहीं हो पाया है. एक सवाल के जवाब में बताया कि जिस जिले ने प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जैसा सपूत पैदा किया हो. उस जिले की इतनी बदतर हालत हो, इसके लिए कहीं न कहीं हमारे राजनेता तथा राजनैतिक दुर्व्यवस्था जिम्मेदार है.

Breaking News

विदाई एवं सम्मान समारोह में आगे बढ़ने की नसीहत

कम्पोजिट विद्यालय चिलकहर नंबर एक पर कक्षा आठवीं के बच्चों के लिए विदाई एवं सम्मान समारोह सह नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारंभ एवं प्रवेशोत्सव कार्यक्रम उत्साह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी, चिलकहर हिमांशु सिंह रहें। अन्य अतिथियों में एआरपी , अभिभावक गण एवं अन्य ग्रामवासी रहें।

Breaking News Crime Entertainment International National Politics State

BALLIA : क्रिमिनल बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि हुई घोषित, आज से होगा नामांकन

सिविल कोर्ट परिसर में क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत समस्त पदाधिकारियों का कार्यकाल मात्र एक वर्षीय होता है, जो समाप्त हो गया और नये कार्यकारिणी के चुनाव के लिए एल्डर्स कमेटी के नेतृत्व में चुनाव संपन्न होता है. क्रिमिनल बार के एल्डर्स कमेटी के नेतृत्व में होने वाले चुनाव व नामांकन की तिथि निर्धारित कर दी गई है। दो अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. जो पांच तक चलेगा.

Breaking News

कौशल विकास के तहत ब्यूटीशियन प्रशिक्षनर्थियों को बांटा प्रमाण पत्र

श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय चितबड़ागांव बलिया में कौशल विकास के अंतर्गत लगभग 100 छात्राओं का एक माह से चल रहा ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कोर्स का समापन समारोह आयोजित किया गया। समापन के अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजी. तुषार नंद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया.

Breaking News

अटेवा के पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में एक अप्रैल को मनाया ब्लैक डे

अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंधु के आवाहन पर प्रदेश के हर जनपद के साथ साथ अटेवा बलिया द्वारा जिला अस्पताल में जिला संयोजक समीर कुमार पांडेय व जिला संगठन मंत्री मलय पांडेय के नेतृत्व मे एक अप्रैल को अपने कार्य स्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया। चूंकि उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल 2005 को पुरानी पेंशन बंद कर नई पेंशन व्यवस्था लागू की गई थी यह शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ बहुत बड़ा आघात था। जिसको लेकर कर्मचारी व शिक्षक आंदोलन कि रह पर हैं.

Breaking News

संस्कार, संस्कृति और भारतीयता का केंद्र बिंदु है नागाजी: प्रान्तीय मंत्री रामनाथ

बलिया में सत्र 2023-24 के वार्षिक परीक्षाफल वितरण का आयोजन नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर मे किया गया। इस कार्यक्रम मे अव्वल प्रतिभागियों को मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के मंत्री रामनाथ गुप्त , विशिष्ट अतिथि प्रदेश निरीक्षक राम सिंह उपस्थित रहे। विद्यालय के वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त भैया – बहनों को पुरस्कृत किया गया।

Breaking News

नसबंदी अभियान : उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. अंशुमान को सीएमओ ने किया सम्मानित

मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया डॉ विजयपति द्विवेदी ने बुद्धवार को जिला मुख्यालय पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कार्यक्रम 2023-24 में जनपद के अंदर महिला पुरुष नसबंदी में जिले के समस्त सीएचसी पीएचसी में प्रथम स्थान पर पाए जाने पर सिकंदरपुर सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अंशुमान को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इसके अलावे क्वालिटी इंश्योरेंस कार्यक्रम में कायाकल्प के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में भी उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Breaking News

नसबंदी अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी सिटी हॉस्पिटल के डॉ. ए.के. गुप्ता को सीएमओ ने किया सम्मानित

मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया डॉ विजयपति द्विवेदी ने बुद्धवार को जिला मुख्यालय पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कार्यक्रम 2023-24 में जनपद के अंदर महिला पुरुष नसबंदी में प्रथम स्थान पर पाए जाने पर एसपी सिटी हॉस्पिटल के संचालक एवं आइएमए के सचिव डॉ. ए. के. गुप्ता को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

Breaking News

जिला जज संग डीएम और एसपी ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण

जिला जज अशोक कुमार सप्तम, जिलाधिकारी रवींद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी कारागार अधीक्षक(जेलर) से जेल की व्यवस्था के बाबत गहन पूछताछ की और आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि जेल मैनुअल के हिसाब से ही यहां की पूरी व्यवस्था संचालित होनी चाहिए।