जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार और पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बृहस्पतिवार को तहसील बैरिया के अंतर्गत चाद दियर पुलिस चौकी के पास टूटे एनएच-31 और नाव से बाढ़ से प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने एनएच 31 के अधिकारी से वार्ता कर निर्देश दिया कि मिर्जापुर से कम से कम 8 ट्रक बोल्डर आज शाम तक गिरवाकर किसी भी हाल में शुक्रवार की शाम तक सड़क का मरम्मत कर आवागमन चालू कराने का निर्देश दिया.
Breaking News
एनएच 31 टूटा: गंगा, घाघरा की प्रलयकांरी लहरें मचा रही तबाही
जिले में खतरा बिन्दु से ऊपर बह रही गंगा, घाघरा व टोंस नदी की प्रलयकांरी लहरें अब पूरी तरह से तटवर्ती इलाकों में तबाही मचाना शुरू कर दी है। बाढ़ की पानी से जहां दर्जनों गांव घिर गये है, वहीं फ्लड एरिया के तीन दर्जन से अधिक स्कूल बंद है। सबसे बड़ी खबर यह है कि गंगा के साथ ही घाघरा के बढ़ते बाढ़ का दबाव एनएच 31 नहीं झेल सका और चांददियर के पास करीब 30 मीटर टूट गया है। इससे आस-पास की बस्तियों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है.
नरही थानेदार की कार्यशैली से खफा पत्रकारों एसपी से मिलकर पत्रक
नरहीं थानाध्यक्ष सुनील चंद द्वारा अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार विश्वंभर गुप्ता को फर्जी तरीके से फंसाने के विरोध में प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत मिश्र के नेतृत्व में एसपी से मिलकर पत्रक सौंपा। जिसमे मांग किया गया कि मामले की सही व निष्पक्ष जांच की जाए. इस दौरान संगठन के प्रतिनिधिमण्डल पुलिस द्वारा की गयी तकनीकी कमियों को बताया. एसपी ने आश्वासन दिया कि इस प्रकरण में शीघ्र ही जांच करके गलत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कि जाएगी. इस प्रकरण कि जांच सीओ सदर को सौंप ड़ी गयी है.
दिल्ली में सियासी हलचल: सीएम केजरीवाल ने इस्तीफा देकर चली कूटनीतिक चाल, अब आतिशी होंगी दिल्ली की सीएम
Delhi New CM Name LIVE: दिल्ली में सियासी हलचल के बीच नए सीएम ऐलान हो गया. अरविंद केजरीवाल के बाद अब आतिशी मार्लेना दिल्ली की सीएम होंगी. अरविंद केजरीवाल के घर आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में यह फैसला हुआ. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपने पद से इस्तीफा देंगे. विधायक दल की बैठक में ही दिल्ली के नए मुख्यमंत्री यानी आतिशी के नाम पर मुहर लगेगी.
बलिया में गंगा व घाघरा नदी ने खतरा बिंदु को किया पार, शहर में घुसने लगा बाढ़ का पानी
जिले में घाघरा नदी का जलस्तर एक बार फिर उफान पर है। बलिया में घाघरा ने खतरा बिंदु को पार कर लिया है और उच्चत्तम लेवल की ओर बढ़ रही है। गंगा के जलस्तर में भी पिछले चार दिनों से बढ़ाव जारी है। प्रमुख दोनों नदियों के बढ़ाव होने के बाद विशेषकर घाघरा वाले क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ की संभावना प्रबल हो गई है। घाघरा का पानी मंगलवार को पेटे से निकलकर निचले इलाकों में फ़ैलने लगा है। बलिया में घाघरा का कहर शुरू हो गया है।
शादी के लिए राज़ी नहीं हुई प्रेमिका तो युवक ने बिहार में जाकर खुद को मारी थी गोली
बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव निवासी दिलीप कुमार यादव (25 साल) पुत्र शेखर यादव ने प्रेमिका के गांव बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरि थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव में जाकर रविवार की सायं लगभग पांच बजे गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। गोली चलते ही हडकम्प मच गया। सूचना पर पहुंची रामपुरहरि थाने की पुलिस ने शव के साथ ही घटनास्थल से मृतक युवक की बाइक को कब्जे में ले लिया है.
बलिया में बदमाशों ने पूर्व प्रधान के बेटे की चाकू से गोदकर किया हत्या, इलाके में हड़कंप
सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम अपायल में रविवार की देर रात गांव के मंदिर से घर लौट रहे एक युवक पर बदमाशों ने चाकू से तावड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे के आला अधिकारी व स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुँच निरीक्षण किया गया. आसपास के लोगों ने घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में जाते वक्त मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने घायल के पिता के तहरीर पर चार नामजद एवं कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान जीतू सिंह 26 वर्ष पुत्र शारदानन्द सिंह निवासी अपायल के रूप में की गई.
बलिया के युवक को बिहार में गोली मारकर हत्या
मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरि थाना क्षेत्र अंतर्गत हजरतपुर गांव में रविवार की शाम एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृत युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में दयाछपरा गांव निवासी दिलीप कुमार यादव उर्फ डोका (25) पुत्र शेखर यादव के रूप में हुई है। घटनास्थल पर मृतक की बाइक भी है। वहीं एक कट्टा गिरा हुआ था। सीने में गोली लगी है। सूचना पर पहुंची रामपुरहरि थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी है।

















Your IP Address : 216.73.216.214